माधुरी दीक्षित को फिल्म तेजाब से ऐसे मिली थी पहचान, सिग्नल पर देख बच्चे बोले- मैंने कहा था न, ये मोहिनी है!

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित अपने को स्टार अभिनेता अनिल कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो टोटल धमाल फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंची हुईं थीं। इस बीच माधुरी और अनिल कपूर ने ना केवल कपिल शर्मा के साथ खूब सारी मस्ती की

माधुरी दीक्षित मोहिनी के किरदार में (फोटो इंस्टाग्राम)

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म तेजाब तो आप सभी को याद ही होगी। इसी फिल्म के बाद माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती बन गईं। इस फिल्म का गाना एक दो तीन जबरदस्त फेमस हुआ, इतना कि हर कोई लड़की मोहिनी बनना चाहती थी। एक किस्से को याद करते हुए माधुरी दीक्षित ने बताया कि उन्होंने अपना पहला ऑटोग्राफ मोहिनी बनकर ही दिया था। दरअसल तेज़ाब फिल्म के सुपरहिट होने के बाद माधुरी दीक्षित अपनी मुंह बोली बहन की शादी अटेंड करने अमेरिका चली गईं. माधुरी जब अमेरिका से मुंबई लौटीं तब उनकी कार सिग्नल पर खड़ी हो गई। स्ट्रीट के कुछ गरीब बच्चें जब माधुरी की खड़ी कार का कांच पोछने लगे तो उन्होंने देखा कि कार में माधुरी बैठी हुई हैं। तुरंत ही बच्चों ने माधुरी से ऑटोग्राफ की मांग करनी शुरू कर दी। माधुरी ने बच्चों की बात मानी और सभी के हाथों में अपना नाम लिख दिया। उसमे से एक बच्चें ने ऑटोग्राफ पाते ही कहा कि ‘देखा मैंने कहा था ना ये मोहिनी है’। दरअसल बच्चें अनपढ़ थे। माधुरी दीक्षित ने उनके हाथ पर अंग्रेजी में माधुरी लिखा था। बच्चों को लगा एम फॉर मोहिनी।

वीडियो में देखें कपिल शर्मा के शो में माधुरी दीक्षित ने की अनिल कपूर संग खूब मस्ती 

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित अपने को स्टार अभिनेता अनिल कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो टोटल धमाल फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंची हुईं थीं। इस बीच माधुरी और अनिल कपूर ने ना केवल कपिल शर्मा के साथ खूब सारी मस्ती की बल्कि अपने फेमस गाने धक् धक् करने लगा पर परफॉर्म भी किया। सालों बाद फिर एक बार अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित का डांस सामने बैठी ऑडियंस ने खूब एन्जॉय किया। माधुरी और अनिल कपूर के साथ कपिल शर्मा की मस्ती का छोटा टीजर रिलीज किया गया है।

टोटल धमाल फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के अलावा अजय देवगन और रितेश देशमुख भी मुख्य किरदार में हैं।

देखें माधुरी दीक्षित की तस्वीरें 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।