संजय दत्त की बायोपिक से अपना रोल हटाने के लिए माधुरी दीक्षित ने किया था फोन, खुद किया खुलासा

माधुरी दीक्षित ने किया खुलासा, संजय दत्त की बायोपिक से हटाओ मेरा रोल

माधुरी दीक्षित ने किया खुलासा, संजय दत्त की बायोपिक से हटाओ मेरा रोल

माधुरी दीक्षित इन दिनों चर्चा में हैं। वजह यह है कि उनकी फिल्म बकेट लिस्ट इसी हफ्ते तो रिलीज हुई ही है। साथ ही वह कलर्स के नये शो ‘डांस दीवाने’ में जज की भूमिका निभाने जा रही हैं। इसके अलावा वह कलंक और टोटल धमाल जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं। वहीं, इन दिनों माधुरी दीक्षित एक और वजह से चर्चा का विषय बनी हुयी है। इसके पीछे की वजह है, संजय दत्त की बायोपिक में अपना रोल। इस बात पर माधुरी दीक्षित कहती है कि, ने सिर्फ एक ही बायोपिक देखी ‘भाग मिल्खा भाग’। ओलंपिक में नंगे पैर दौड़ने वाले एथलीट मिल्खा सिंह की यह कहानी मुझे अच्छी लगी थी। इसमें कई बातें प्रेरणा लेने जैसी थीं।
अपनी बात को साफ़ रखते हुए माधुरी दीक्षित आगे कहती है कि, देखिए न्यूज बहुत हैं। बहुत कहानियां बनती हैं। अगर हर कहानी पर हम विश्वास करने लग जाएं तो जीना मुश्किल हो जाएगा।

बता दें कि एक दौर में माधुरी और संजय दत्त ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी काफी कामयाब मानी जाती थी। दोनों की फिल्म खलनायक एक दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी। एक दौर में दोनों के प्रेम प्रसंग की भी चर्चाएं थीं। खलनायक के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया था।कई सालों के बाद अब जाकर वह करन जौहर की फिल्म कलंक में एक साथ अभिनय करने जा रहे हैं। माधुरी से पहले इस फिल्म का हिस्सा श्रीदेवी थीं लेकिन उनके निधन के बाद माधुरी को इस फिल्म में शामिल किया गया।

साल 1991 में आई फिल्म साजन माधुरी और संजय दत्त दोनों के करियर के लिए टर्निंग पाइंट साबित हुई। माधुरी ने अपनी यादों को शेयर करते हुए बताया कि जब फिल्म में उनके अपोजिट संजय दत्त को साइन किया गया था, तो लोगों ने कहा था कि संजय दत्त तो एक्शन हीरो हैं। वे कैसे एक रोमांटिक किरदार निभाएंगे। लेकिन जब फिल्म आई तो उनका अलग रूप दर्शकों को काफी पसंद आया। फिल्म के डायलॉग और गाने काफी हिट हुए। आज भी साजन के गाने लोगों की जुबान पर सुनने को मिल जाते हैं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.