सिने एसोसिएशन का हड़ताल शुरू, लवयात्री-अंधाधुन की कमाई पर दोहरी मार का डर!

मध्य प्रदेश सिने एसोसिएशन ने नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया है, टैक्स और हड़ताल की मार फिल्म पर पड़ेगी...

मध्य प्रदेश सिने एसोसिएशन ने आज से धरना शुरू किया है। भोपाल और इंदौर नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए टैक्स के विरोध में मध्य प्रदेश सिने एसोसिएशन ने धरना आरंभ किया है। इस कारण फिल्म लवयात्री और अंधाधुन की कमाई पर बहुत असर पड़ सकता है। वैसे भी लवयात्री की शुरुआत निराशाजनक रही है। ऊपर से टैक्स की मार और हड़ताल से दोनों फिल्मों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, सिने एसोसिएशन ने भोपाल और इंदौर के नगर निगम द्वारा जारी अधिसूचना का विरोध जताया है। नगर निगम ने मनोरंजन कर के नाम पर मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों पर टैक्स लगाया है। 15 फीसदी टैक्स लगाया गया है। इसका प्रभाव दर्शकों पर पड़ेगा। ये GST के अलावा लगाया जाएगा। दोहरे टैक्स से परेशान होकर मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 5 अक्टूबर, 2018 से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स
अब अगर मध्य प्रदेश में सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स की बात करें तो ये काफी ज्यादा हैं। आंकड़ों की मानें तो कुल 210 सिंगल स्क्रीन और 114 मल्टीप्लेक्स हैं। ऐसे में ये दोनों फिल्में इन सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में नहीं लग पाए या हो सकता है कि हड़ताल या कर बढ़ने के कारण दर्शक ना जाएं। इन बातों के आधार पर देखा जाए तो दोनों फिल्मों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैसे अभी तय नहीं हो पाया है कि हड़ताल कब तक जारी रहेगा।

‘लवयात्री’ की कहानी
सलमान खान के बैनर तले बनीं फिल्म ‘लवयात्री’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से सलमान के बेहनोई आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहें हैं। फिल्म में नवरात्री के त्योहार के दौरान हुए प्यार की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म ‘लवयात्री’ गुजरात की पृष्ठभूमि पर निर्मित है। फिल्म में सुश्रुत उर्फ सुसु (आयुष शर्मा) को मिशेल (वरीना हुसैन) से प्यार हो जाता है। सुसु का किरदार आम लड़के का होता है। वो वडोदरा में बच्चों को गरबा सिखाता है।

अंधाधुन का अंधा पियानिस्ट
फिल्म की कहानी में नेत्रहीन आकाश (आयुष्मान खुराना) जो एक पियानिस्ट है। उनकी मुलाकात अचानक सोफी (राधिका आप्टे) से हो जाती है। सोफी आकाश को अपने पापा के रेस्टोरेंट में काम दिला देती है। इसी के चलते आकाश पुराने जमाने के मशहूर एक्टर प्रमोद सिन्हा से टकरा जाते हैं। जो अपनी पत्नी सिमी(तब्बू) को मैरिज एनिवर्सरी पर पियानो प्ले करके सरप्राइज देने के लिए आकाश को घर बुला लेते हैं। इसी बीच कहानी में जबरदस्त ट्वीस्ट और टर्न आते हैं।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.