महाशिवरात्रि 2019: भगवान शिव की आराधना में डूबे बॉलीवुड स्टार्स, अक्षय कुमार ने कुछ इस तरह दी शुभकामनाएं

एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े स्टार्स जैसे - अक्षय कुमार, अनुपम खेर, सुशांत सिंह राजपूत , एक्ट्रेस रवीना टंडन और कोएना मित्रा ने लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।

अक्षय कुमार ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं ( फोटो साभार - ट्विटर)

आज यानी 4 मार्च को महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव और मां पर्वती की शादी हुई थी। इस खास दिन सभी लोग भगवान शिव और पर्वती का ध्यान करते हैं। चाहे बड़े से बड़ा व्यक्ति हो या फिर छोटे से छोटा भोलेनाथ के लिए सब बराबर है। भगवान शिव के इस खास मौके पर बॉलीवुड के स्टार्स भी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे हैं। चाहे बात करें खिलाड़ियों के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार की ये या फिर महानायक अमिताभ बच्चन की। सभी ने इस दिन भगवान शिव को याद किया है।

सबसे पहले बात करते है बॉलीवुड के शहनशाह एक्टर अमिताभ बच्चन की। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर महादेव की छवि वाली कुछ तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। महादेव का याद कर उन्होंने अपने पोस्ट में  ॐ नमः शिवाय लिखा है। इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार जो तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है उसमें उनके पीछे महादेव की छवि बनी हुई है। अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा इस महाशिवरात्रि  भगवान शिव आपको और आपके परिवार को शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दे।

अनुपम खेर सहित कई सितारों ने कही ये बात

इसके साथ ही बॉलीवुड के सबसे फेमस एक्टर अनुपम खेर ने भी लोगों के साथ इस दिन की खुशियां बांटी है। एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।  साथ ही एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने भी  लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए महादेव को याद किया है।

भगवान शिव को इन एक्ट्रेस ने भी किया याद

ऐसे में भगवान शिव को याद करने के मौके में एक्ट्रेस रवीना टंडन भी पीछे नहीं हटी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दी। महाशिवरात्रि के इस खास  मौके पर तो केदारनाथ फिल्म में भगवान शिव की भूमि दिखाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने तो बेहद ही खूबसूरत कविता शेयर की। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोले बाबा की एक तस्वीर के साथ कविता शेयर की।

यहां देखिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बॉलीवुड स्टार्स की शुभकामनाएं…

हर किसी के परिवार को खुश रखने की अक्षय कुमार ने की कामना

अमिताभ बच्चन ने कुछ इस तरह किया भोले बाबा को याद

भोले बाबा  का जाप करते हुए अनुपम खेर


सुशांत सिंह राजपूत ने शेयर की महादेव के नाम ये अद्भूत कविता

एक्ट्रेस रवीना टंडन का महाशिवरात्रि पर ये खास पोस्ट

 

कोएना मित्रा ने शेयर की महादेव की ये शानदार तस्वीर

 

यहां देखिए बॉलीवुड से जुड़ी खबरें…

रत्नेश मिश्रा :बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था. इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन खबरों के प्रति ललक ने जर्नलिस्ट बना दिया. बीटेक के बाद जर्नलिज्म किया. उसके बाद अब पत्रकारिता में ही मन रम गया है.