Gully Boy का ट्रेलर देख महेश भट्ट ने किया कमेंट, आलिया को सोशल मीडिया पर बताया ‘गुंडी’

महेश भट्ट ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया और लिखा, 'आलिया एक गुंडी है।' इस फोटो पर आलिया का एक डायलॉग लिखा है,' मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु किया ना तो धोपतुंगी ना उसको।'

फिल्म 'गल्ली बॉय' एक सीन में आलिया भट्ट।

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म ‘गल्ली बॉय‘ (Gully Boy Trailer) का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद लोगों के दिलों पर छा गया है। दर्शकों और फिल्म क्रिटीक से इसे अच्छ रिव्यूज मिल रहे हैं। आयुष्मान खुराना, अनिल कपूर, तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी जैी बॉलीवुड स्टारों ने ट्रेलर की सराहना की है। अब पापा महेश भट्ट ने ट्रेलर देखने आलिया की तारीफ की है।

दरअसल, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पापा महेश भट्ट ने सोशल मीडिया पर उसके फेमस ‘धोपतुंगी’ डायलॉग पर कमेंट किया है। उन्होंने रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर सहमति जताते हुए आलिया को ‘गुंडी’ कहा है। महेश भट्ट ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया और लिखा, ‘आलिया एक गुंडी है।’ इस फोटो पर आलिया का एक डायलॉग लिखा है,’ मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु किया ना तो धोपतुंगी ना उसको।’

‘गल्ली बॉय’ के ट्रेलर में, आलिया और रणवीर सिंह के बीच बातचीत होती है। जिसमें आलिया अपने आप को डिफेंड करती हैं और यह लाइनें बोलती हैं। इस सीन से पहले वो किसी के सिर पर बोतल मारती दिखाई देती हैं, जिसमें बोतल टूट जाती है। हालांकि यह क्लियर नहीं है कि वह किस के सिर पर बोतल मारती हैं, कलकि कोचलीन या किसी ओर के।

यहां देखिए महेश भट्ट का ट्वीट…

जोया अख्तर की फिल्म गल्ली बॉय का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज हुआ था। इसमें एक रैपर की लाइफ के बारे में बताया गया है जो मुंबई की झुग्गियों में रहता है और बाद में वह देश का सबसे बड़ा रैपर बन जाता है। फिल्म में रणवीर सिंह ने खुद भी रैप गाया है। इस दौरान रणवीर सिंह बॉलीवुड में सबसे आगे चल रहे हैं और उनका यह रैप बहुत ही सराहनीय है। जबकि आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में भी बिजी हैं। इसके अलावा वो अपने मेंटोर करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

यहां देखिए गल्ली बॉय के ट्रेलर लॉन्च के बाद रणवीर सिंह ये कहा…

 

यहां देखिए आलिया भट्ट की तस्वीरें…

 

 

 

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।