आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप पर बोले ‘पापा’ महेश भट्ट- हां, दोनों में प्यार है!

महेश भट्ट ने हाल ही में द टेलीग्राफ को दिए गए एक इंटरव्यू में आलिया और रणबीर के रिश्ते पर कहा है कि ये उन्हें सोचना है कि इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है उन्हें इसका नतीजा निकालने की जरूरत है।

महेश भट्ट ने कहा कि ये तो जाहिर है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं।

बी टाउन के सुर्खियों में बने रहने वाले कपल रणबीर सिंह (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के रिश्ते पर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का एक बयान सामने आया है। महेश भट्ट ने हाल ही में द टेलीग्राफ को दिए गए एक इंटरव्यू में आलिया और रणबीर के रिश्ते पर कहा है कि ये उन्हें सोचना है कि इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है उन्हें इसका नतीजा निकालने की जरूरत है।

महेश भट्ट ने कहा कि ये तो जाहिर है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। आपको यह बात समझाने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मुझे रणबीर कपूर बहुत पसंद हैं। वह अच्छे इंसान हैं। अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है।’

इसके साथ ही महेश भट्ट ने ये भी कहा कि क्या वे शादी के नाम पर किसी मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं। जो एक ऐसी संस्था है जिसके बारे में 21वीं सदी के दूसरे दशक में सवाल किए जाते हैं। ये तो उन्हें खुद ही सोचना। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस बारे में कयास लगाने वाला कोई नहीं होता हूं कि ये सब कब होगा या वो किस तरह से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।’

बताते चलें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रहमास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये पहली बार होगा जब आलिया भट्ट और रणबीर कूपर बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं। आलिया इस फिल्म के साथ कलंक की शूटिंग भी कर रहीं हैं। शूटिंग के चलते आलिया भट्ट घायल हो गई थी। जिन्हें फौरन अस्पताल लेकर रणबीर कपूर दौड़े थे। दोनों को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था।

वहीं इसके साथ Peeping Moon.Com की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर सिंह क्रिसमस पार्टी से पहले न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरेंगे। आलिया रणबीर के परिवार के साथ वक्त बिताएंगी। ऐसा पहली बार नहीं है जब आलिया रणबीर के परिवार के साथ इस तरह से वक्त बिताएंगी। इससे पहले भी आलिया भट्ट न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के साथ देगी जा चुकी हैं।

देखिए आलिया भट्ट का ये वीडियो…

देखिए आलिया और रणबीर कपूर की ये तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।