मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ने मिलकर खरीदा फ्लैट, उनके करीबियों ने किया खुलासा!

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। मलाइका-अर्जुन ने मिलकर इस घर को खरीदा है। फ्लैट को सजाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के रिश्तों को मजबूत साबित करने वाली एक और खबर सामने आई है। इनके बेहद करीबियों ने बताया है कि मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ने मिलकर इस घर को खरीदा है। इसके बाद कहा जा रहा है कि दोनों यहीं पर रह सकते हैं। यहां पर फ्लैट को सजाने का काम भी तेजी से चल रहा है। वैसे तो मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के शादी की खबर उनकी ओर से पक्की नहीं की गई है लेकिन तैयारियों को देखकर लग रहा है कि शादी जल्द ही हो जाएगी। फिलहाल बॉलीवुड में शादियों का पिटारा खुल गया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के करीबी सूत्रों का कहना है कि मुंबई के लोखंडवाला में एक फ्लैट दोनों ने मिलकर खरीदा है। वहां पर घर को सजाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बड़े ही प्यारे ढंग से घर को सजाया जा रहा है। हालांकि ये पता नहीं है कि दोनों एक साथ रहेंगे या नहीं। अब तो आने वाले दिन में ही पता चल पाएगा कि सच्चाई क्या है। वैसे भी दोनों ही एक-दूसरे के साथ बहुत ज्यादा देखे जाते हैं जिससे पता चलता है कि दोनों ने एक-दूजे के लिए बहुत जगह बना रखी है। हालांकि शादी की अफवाहों के बाद मलाइका को कपूर परिवार के साथ पार्टी करते भी देखा गया। इससे अफवाहों को बल मिल रहा है।

नए साल में शादी की खबर
मलाइका-अर्जुन की शादी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कई दिन पहले कहा जा रहा था कि वे नए साल में शादी कर लेंगे। दरअसल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करण जौहर के शो व अन्य टीवी शो में गए थे। इसके अलावा कई जगहों पर स्पॉट भी होते रहते हैं। उसी बीच इनके फैमिली फ्रेंड ने बताया था कि दोनों की शादी अप्रैल में तय कर दी गई है। लगभग यह तय माना जा रहा है कि नए साल में शादी कर लेंगे। इन दोनों के रिश्तों को लेकर घरवालों ने भी मुहर लगा दी है। मलाइका तो कपूर परिवार के साथ देखी जा चुकी हैं। अभी हाल ही में वह करीना कपूर, करिश्मा कपूर, संजय कपूर आदि के साथ मिलकर डिनर की थीं। देखिए इनकी ओर से शादी की खबर कब सामने आती है।

यहां देखिए वीडियो

यहां देखिए मलाइका-अर्जुन की खास तस्वीरें

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.