OMG! मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कबूला अपना रिश्ता? यहां हुए एक साथ स्पॉट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं।ये दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल कर लेगें...

  |     |     |     |   Updated 
OMG! मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कबूला अपना रिश्ता? यहां हुए एक साथ स्पॉट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। दोनों को एक साथ मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। मलाइका इटली से अपनी छुट्टियां मना कर लौटी हैं। वहीं ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन भी उनका जन्मदिन मनाने इटली गए हुए थे। खबरें ये भी हैं कि ये दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल कर लेगें। यानी कि जल्द ही इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने वाले हैं। हालही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

हालही में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन करने के लिए ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के शो का हिस्सा बने थे। उस दौरान मंच की ओर बढ़ते हुए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे का हाथ थामे दिखे। बाद में दोनों ने एक साथ स्टेज पर डांस भी किया। वैसे तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जा चुका है। इन दोनों की साथ में केमिस्ट्री काफी शानदार नजर आती है।

वहीं इन दिनों मलाइका अरोड़ा ‘इंडिया नेक्सट टॉप मॉडल’ शो और इंडिया गॉट टैलेंट में जज की भूमिका निभा रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई पटाखा फिल्म के हैलौ, हैलो गाने पर डांस कर धूम मचा दिया।

इस गाने को भी लोगों ने खूब देखा था। वहीं उन्होंने आयुष शर्मा फिल्म ‘लवयात्री’ का एक गाना ‘चौगाड़ा’ पर विदेशियों के साथ खूब ठुमके लगाए थे। इस डांस के वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट और लाइक किए थे।

Arjun Kapoor और Malaika Arora Khan ने OFFICIAL कर दिया अपना RELATIONSHIP? एक साथ निकले घूमने

Arjun Kapoor और Malaika Arora ने कबूला अपना रिश्ता, एक साथ यहां हुए Spot, देखिए Video…#ArjunKapoor #MalaikaAroraKhan #Relationship #Airport #ArjunKapoorMalaikaAroraKhan #ArjunKapoorMovies #MalaikaAroraKhanSongs #Bollywood #BollywoodGossips

Posted by HindiRush on Tuesday, October 23, 2018

वीडियो में मलाइक अरोड़ा के साथ तीन अन्य लोग भी हैं जो कि नाचते दिख रहे हैं। सबसे पहले दो लोग हरे रंग के लुभावने ड्रेस में आते हैं। इसके पीछे से मलाइका अरोड़ा एक अन्य लड़की के साथ आती हैं।फिर क्या सब मिलकर ‘चौगाड़ा’ गाने पर दिल खोलकर नाचते हैं।

हालांकि पूरे गाने पर तो नहीं नाचे हैं लेकिन कुछ मिनट में ही मलाइका ने इस गाने को चर्चा में ला दिया है। ऐसे ठुमके देखकर खान ब्रदर्स और आयुष शर्मा का खुश होना तो लाजिम है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply