2019 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर!

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को हालही में मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया। इनके अफेयर को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा जोरों से हैं...

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को हालही में मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया। इनके अफेयर को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा जोरों से हैं। अब खबरें ये हैं कि ये दोनों अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल करके 2019 में शादी करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी फिल्मफेयर ने देते हुए बताया कि ये स्टार्स शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

हालही में मलाइका इटली से अपनी छुट्टियां मना कर लौटी हैं। वहीं ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन भी उनका जन्मदिन मनाने इटली गए हुए थे। खबरें ये भी हैं कि ये दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल कर लेगें। यानी कि जल्द ही इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने वाले हैं। हालही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

हालही में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन करने के लिए ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के शो का हिस्सा बने थे। उस दौरान मंच की ओर बढ़ते हुए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे का हाथ थामे दिखे। बाद में दोनों ने एक साथ स्टेज पर डांस भी किया। वैसे तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जा चुका है। इन दोनों की साथ में केमिस्ट्री काफी शानदार नजर आती है।

वहीं इन दिनों मलाइका अरोड़ा ‘इंडिया नेक्सट टॉप मॉडल’ शो और इंडिया गॉट टैलेंट में जज की भूमिका निभा रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई पटाखा फिल्म के हैलौ, हैलो गाने पर डांस कर धूम मचा दिया।

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले करण जौहर ने अपने सोशल अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी थी कि वो दीपिका और आलिया के साथ अपने शो कॉफी विद करण एक सीजन 6 की शुरुआत करने वाले हैं जो की काफी मजेदार होने वाली है।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।