शादी की खबरों पर बोलीं मलाइका अरोड़ा, जिसे सुनकर अर्जुन कपूर हो जाएंगे खुशी से गदगद

शादी की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने खुलकर जवाब दिया है। हालही में मलाइका अरोड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स के Q&A सेक्शन में इसका जवाब दिया।

बॉलीवुड स्टार्स मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी शादी की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने खुलकर जवाब दिया है। हालही में मलाइका अरोड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स के Q&A सेक्शन में इसका जवाब दिया।

मलाइका अरोड़ा से जब पूछा गया अर्जुन कपूर से उनकी शादी के बारें में तो उन्होंने इन खबरों को नकारते हुए कहा, मैं कभी भी पर्सनल सवालों के जवाब नहीं देती। ऐसा नहीं है कि मैं ऐसे सवालों का जवाब देने में शर्म आएगी। बस मैं अपनी पर्सनल लाइफ के सवालों के जबाव देने में बिलकुल सहज नहीं महसूस कर रही हूं। मैं केवल अपनी जिंदगी का मजा ले रहीं हूं- ये बहुत खूबसूरत और कीमती है।’

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हमेशा ऐसी बातों के जवाब देने में कन्नी काट लेते हैं। इन दोनों का कहना है कि ये दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त है। हाल ही में इन दोनों के एक करीबी ने इस बात का खुलासा किया था कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले काफी वक्त से मलाइका और अर्जुन अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

हालांकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ऐसे सवालों पर बयान देने से बचते रहते हैं। जबकि अधिकत्तर इन दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। इनके अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड में बनी हुई है। हालांकि अब इन दोनों के फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर मलाइका और अर्जुन कब अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल करते है।

हालही में इन दोनों को मुंबई के एयरपोर्ट में एक साथ स्पॉट किया गया था। मलाइका इटली से अपना जन्मदिन मना कर वापस लौटी थी। उसी दौरान एयरपोर्ट पर अर्जुन कपूर को स्पॉट किया। कयास लगाया जा रहा था कि अर्जुन कपूर भी मलाइका के साथ इटली गए थे।

वेल आपका क्या कहना है मलाइका और अर्जुन के इस रिश्ते के बारें में हमे नीचें कमेंट्स लिखकर जरूर बताएं

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।