दो दिन में दूसरी बार एक साथ स्पॉट हुए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, डिनर डेट के बाद इस अंदाज में आए नजर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों एक साथ जुहू के एक पॉपुलर रेस्टोरेंट में डिनर डेट के बाद स्पॉट हुए। यह दो दिन में दूसरी बार है जब इन दोनों को एक साथ देखा गया है। इससे पहले दोनों गौरी खान की डिनर पार्टी में एक साथ दिखे।

अर्जुन कपूर और मलाइका आरोड़ा की शादी की तारीख में बदलाव

गौरी खान की डिनर पार्टी में मलाइका अरोड़ा और उनकी गर्ल गैंग के साथ रात को पार्टी करने के बाद, अर्जुन कपूर ने फिर अपनी लेडीलव के साथ डिनर डेट पर दिखाई दिए। दोनों ने मुंबई के जुहू स्थित पॉपुलर रेस्टोरेंट ‘सोहोहाउस’ में डिनर के बाद स्पॉट हुए। दोनों मीडिया के सामने बिल्कुल भी नहीं हिचके। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रेस्टोरेंट के बाहर हंसते हुए दिखाई दिए।

डिनर डेट के दौरान अर्जुन कपूर ने कैजुअल सफेद टी-शर्ट के साथ ब्लैक जीन्स और सफेद स्नीकर्स पहने हुए थे। जबकि मलाइका अरोड़ा छोटे चेक वाली शर्ट के साथ ओरेंज पैंट और स्ट्रैफी हील पहना हुआ था।दोनों की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। अर्जुन कपूर यहां भी मलाइका आरोड़ा की केयरिंग करते हुए दिखाई दिए। मलाइका अरोड़ा ने गाड़ी में बैठने से पहले अर्जुन कपूर का भी पकड़ा था।

गौरी खान की डिनर पार्टी में दिखे साथ

आपको बता दें कि एक दिन पहले भी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर गौरी खान द्वारा होस्ट की गई डिनर पार्टी में एक साथ दिखाई दिए थे। इस डिनर पार्टी में अर्जुन अकेले मेल एक्टर थे बाकि सब एक्ट्रेस थीं। मतलब महिलाओं की पार्टी में अर्जुन कपूर अकेले पुरुष थे। इसमें मलाइका अरोड़ा के अलावा करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा शामिल थे।

यहां देखिए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की तस्वीरें

इससे पहले खबरें आ रही थीं कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं। लेकिन अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की। हालांकि अब दोनों अक्सर एक साथ ही दिखते हैं। पिछले साल ‘कॉफी विद करण 6‘ में अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर कहा था कि वह सिंगल नहीं हैं। उन्होंने बताया था कि पिछले छह महीनों में उनके साथ बहुत कुछ हुआ है। जिसने उन्हें कई और मकसद दिए हैं। इन छह महीनों ने उन्होंने लाइफ को जैसा सोचा था उससे ज्यादा सीखने को मिला है।

यहां देखिए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का लेटेस्ट वीडियो…

यहां देखिए अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा डिनर डेट वीडियो

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।