मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की शादी की डेट फाइनल, इस रीति-रिवाज से करेंगे शादी, ये बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की शादी की चर्चा ने काफी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। खबर है कि ये कपल अप्रैल में चर्च में शादी करेंगे। मलाइका अरोड़ा ने मीडिया में चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा। (फाइल फोटो)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की शादी की चर्चा ने काफी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। खबर है कि ये कपल अप्रैल में चर्च में शादी करेंगे। मलाइका अरोड़ा ने मीडिया में चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अप्रैल में ही दोनों शादी करने जा रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 19 अप्रैल को एक चर्च में शादी करेंगे।

एक वेबसाइट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में 19 अप्रैल को शादी करेंगी। कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा की शादी में उनकी दोस्त करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी शामिल होंगी। अर्जुन कपूर के करीब दोस्त रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के भी इस शादी में शामिल होने उम्मीद है।

कर रखा है वेडिंग प्लान

हाल ही में अफवाहें थीं कि कपल ने अपनी टीम से शादी के बारे में जानकारी रखने के लिए कहा था और उन्होंने इस दौरान उन्हें फ्री रहने के लिए कहा था। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पहले ही वेडिंग प्लान कर रखा है। एक चैट शो में मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि उनकी और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें मीडिया द्वारा बनाई गई थी और मीडिया को झूठी खबरें चलाने के लिए जिम्मेदार बताया था।

पिछले साल हुआ रिलेशनशिप पर खुलासा

हालांकि मलाइका अरोड़ा ने उस दौरान तक नहीं माना था कि वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं या प्यार करती हैं। उन्होंने कहा था हर कोई अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहता है और प्यार ढूंढता है और जिनको अपने जैसा पाता है उससे जुड़ जाता है। अगर ऐसा होता तो आप बहुत ही लकी हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो, दूसरा मौका इससे भी बेहतर होगा। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रिलेशनशिप का खुलासा पिछले साल सबके सामने आया।

यहां देखिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का डिनर डेट वाला वीडियो… 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।