फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड का टीजर देख मलाइका अरोड़ा ने दिया रिएक्शन, अर्जुन कपूर को कही ये बात

एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड का टीजर आ चुका है। इसे देखने के बाद फैंस से लेकर कई सेलिब्रिटी तक, इसकी तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने भी टीजर देखने के बाद कमेंट किया है। आप भी जानिए क्या कहा इस एक्ट्रेस ने।

मलाइका अरोड़ा(फोटो:विरल/मानव)

अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ का टीजर आ चुका है। इस टीजर की काफी तारीफें हो रही हैं। इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है। ये फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में 2007-2013 तक की कहानी दिखाई गई है। इस दौरान आतंकियों ने देश के कई बड़े शहरों में 52 धमाके किए थे। इस फिल्म में ऐसे खूंखार आतंकी ‘ओसमा बिन लादेन’ को पकड़ने की कहानी देखने मिलेगी। इस आतंकी को पकड़ने की जिम्मेदारी अर्जुन सहित और चार लोगों को मिलती है।

इस टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई कमेंट्स आ रहे हैं। सभी इसकी खूब तारीफें कर रही हैं। चाहे अर्जुन के अच्छे दोस्त रणवीर सिंह और वरुण धवन हो या परिणिती चोपड़ा सभी ने अर्जुन के इंस्टाग्राम पर इस टीजर को लेकर कमेंट्स किया है। लेकिन इन सभी के बीच मलाइका अरोड़ा का कमेंट सबकी नजरें अपनी तरफ खींच रहा है। मलाइका और अर्जुन के रिश्तों को खबरें ऐसी ही सुर्खियों में है ऐसे में इस एक्ट्रेस का कमेंट आग में घी डालने का काम करेगा। आप भी जानिए क्या कहा इस टीजर के बारे में मलाइका ने।

इमोजी के साथ की टीजर की इस तरह तारीफ
जहां वरुण धवन ने अपने कमेंट में इमोजी के साथ ‘आईज’ लिखा, परिणिती ने कमेंट करते हुए कहा कि चेहरा नहीं दिख रहा है, वहीं, रणवीर सिंह ने उनके इस टीजर पर ‘मोस्ट वांटेड मुंडा’ लिखकर कमेंट किया। लेकिन अगर मलाइका अरोड़ा की बात करें तो उन्होंने अर्जुन कपूर के इस टीजर को देखने के बाद कमेंट करते हुए ‘शानदार (अवसम)’ लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने ताली बजाने वाली इमोजी भी इसके साथ पोस्ट की है। भले ये दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार न करें, पर आए दिन अप्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग बयां करते रहते हैं।

अर्जुन भी कर चुके हैं मलाइका के पोस्ट पर कमेंट
ऐसा नहीं है कि सिर्फ मलाइका अर्जुन कपूर के पोस्ट पर कमेंट करती हैं। ये एक्टर भी कुछ वक्त पहले उनकी तस्वीर पर कमेंट कर तारीफ के पुल बांधते दिख चुके हैं। मलाइका ने एक इवेंट की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर उनके फैंस के ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं। उन्हीं में से एक कमेंट एक्टर अर्जुन कपूर का भी था। उन्होंने इस तस्वीर पर कमेंट करके ‘द रॉयल मेश’ कहा था। अब देखना ये है कि ये दोनों कब पब्लिकली अपने रिश्ते की बात स्वीकार करते हैं और शादी के बंधन में बधेंगे। आपको टीजर कैसा लगा कमेंट करके हमें बताएं।

वीडियो में देखिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की अनसुनी बातें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।