अर्जुन कपूर से शादी को लेकर सवाल पर मलाइका अरोड़ा का करार जवाब, कहा – टाइम नहीं है मेरे पास

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालही में उन्होंने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालही में उन्होंने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की जिसे लेकर सोशल मीडिया में चर्चा बनी हुई है। बुधवार को उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने कहा कि नफरत करने वालों के लिए वक्त ही नहीं है।

मलाइका ने अपनी स्टोरी पर लिखा, ‘फालतू और हेटर्स के लिए समय नहीं है।’ मलाइका के इस कैप्शन से ये तो साफ होता है उनके और अर्जुन कपूर के रिस्ते को ना पसंद करने वालों पर उन्होंने निशाना साधा है। इनकी शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हमेशा हाथों में हाथ डाले नजर आने वाले मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर ( arjun kapoor) बहुत जल्दी शादी करने की तैयारी में हैं। वैसे मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर हमेशा इस बात को नकार देते हैं।

इनका मानना है कि वे दोनों एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं। लेकिन कहने से क्या होता है। अब इनके करीबी दोस्त ने कुछ खुलासा किया है तो जरूर कोई ना कोई खास वजह रही होगी। रोमांस-डेट को लेकर चर्चा में रहने वाले मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर अब शादी को लेकर चर्चा में बने हैं।

जानकारी के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर के शादी की शादी को लेकर चर्चा शुरू होने पर कई तरह की बातें सामने आई। इसके बाद मलाइका ने हमेशा की तरह मीडिया से कहा है कि वह अभी शादी के बारे में कुछ नहीं सोच रही हैं। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं।

हालांकि मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर इस तरह का बयान हमेशा देते रहते हैं। जबकि वे अक्सर एक-दूसरे के साथ डेट करते धरे जाते हैं। इन दोनों की गुपचुप कहानी सारी दुनिया जानती है। वैसे अब देखना है कि ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर अगला कदम क्या उठाते हैं। वैसे मलाइका तो अभी भी अरबाज खान से मिलती रहती हैं। अब पता नहीं आगे क्या होगा।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।