मलाइका अरोड़ा का एक बार फिर नजर आया हॉट अंदाज, इस उम्र में भी यंग एक्ट्रेस को दे रही हैं टक्कर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में एन्जॉय कर रही हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में मालदीव के ट्रिप पर गए हुए हैं।

मलाइका अरोड़ा(फोटो:विरल/मानव)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में एन्जॉय कर रही हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में मालदीव के ट्रिप पर गए हुए हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह समुद्र के अंदर हैं। उन्होंने लाल रंग की बिकनी पहनी हुई है और तैर रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,’गहरी स्थिरता। शांति। यह एक आध्यात्म है। भारतीय समुद्र। मेरा टाइम। जलपरी।’ इस तस्वीर में, वह गहरे समुद्र में लाल बिकनी और पंख पहने हुए स्नोर्कलिंग करती देखी जा सकती है और उनके बेबी वाटर लुक को देखकर उनसे प्यार हो जाएगा। मलाइका अरोड़ा हाल ही में मलाइका अरोड़ा के साथ मालदीव गई हैं।

यहां देखिए मलाइका अरोड़ा का पोस्ट

खबरें कि हैं कि अर्जुन कपूर से शादी से पहले मलाइका अरोड़ा के लिए ये बैचलर ट्रिप है। लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था वह अभी शादी के लायक नहीं है, उनकी उम्र 33 साल की है और उन्हें शादी के लिए कोई जल्दबाजी नहीं है।

अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर कही ये बात

अर्जुन कपूर को अपनी शादी की अटकलों को लेकर चल रही खबरों से ज्यादा वास्ता नहीं है। उनका कहना है कि वह समझ सकते हैं कि मीडिया सिर्फ ऐसे लोगों के लिए अपना काम कर रहे हैं जो इस तरह के कटेंट और खबरों को देखना और पढ़ना पसंद करते हैं।

क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे अर्जुन-मलाइका, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।