मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साथ मनाया था नए साल का जश्न, संजय कपूर की फोटो से खुलासा

बॉलीवुड के लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बेइंतहा प्यार में हैं। आधिकारिक तौर पर तो उन्होंने कभी इस बात को नहीं कबूला, लेकिन दोनों का सार्वजनिक जगहों पर एक साथ दिखना उनके रिश्ते की गवाही देता है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर साथ देखे जाते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के नए लव बर्ड्स कहे जा रहे हैं। दोनों ने सार्वजनिक तौर पर तो कभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन अधिकतर मौकों पर कपल का एक साथ दिखना चीख-चीखकर उनके रिश्ते की गवाही देता है। अर्जुन और मलाइका ने नए साल का जश्न एक साथ मनाया। न्यू ईयर ईव के मौके पर दोनों साथ थे। अर्जुन के चाचा संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर जो एक फोटो शेयर की है यह इसका सबूत है।

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने मंगलवार को न्यू ईयर ईव की एक फोटो शेयर की थी। फोटो में उनकी पत्नी महीप संधू (Maheep Sandhu), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और करण जौहर (Karan Johar) भी थे। संजय ने फोटो के कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाते हुए ‘फैमिली’ लिखा था।

संजय कपूर ने शेयर की फोटो…

उनके इस कैप्शन के मायने साफ हैं कि कपूर परिवार ने मलाइका को अर्जुन की जीवनसंगिनी के तौर पर स्वीकार कर लिया है। अर्जुन के बड़े चाचा यानी अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनके परिवार को अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं है। संजय की फोटो पर मलाइका और अर्जुन के फैंस बेहद प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।

बताते चलें कि अर्जुन और मलाइका को पार्टी, एयरपोर्ट से लेकर लंच और डिनर डेट तक पर एक साथ देखा जा रहा है। मुंबई के कुछ चुनिंदा रेस्टोरेंट्स में अक्सर अर्जुन और मलाइका दिख जाते हैं। अब दोनों मीडिया के कैमरों से तो नहीं बल्कि सवालों से बचते जरूर नजर आते हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग कर रहे हैं।

इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी नजर आएंगे। फिल्म के लिए अर्जुन और संजय ने सिर तक मुंडवा दिया। बताया जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी। वहीं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) छोटे पर्दे के रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ (India’s Got Talent) की जज थी। बीते हफ्ते ही शो का फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। मुंबई के जादूगर जावेद खान (Javed Khan) ने इस साल का खिताब अपने नाम किया।

देखें अर्जुन-मलाइका का ये वीडियो…

देखें अर्जुन-मलाइका की तस्वीरें व वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।