अपने पहले प्यार पर खुल्लम-खुल्ला बोलीं मलाइका अरोड़ा, सुनकर अर्जुन कपूर के उड़ेंगे होश!

मलाइका अरोड़ा ने आखिरकार अपने पहले प्यार के बारे में बता ही दिया। इसके बाद को अरबाज खान और अर्जुन कपूर के होश उड़ गए होंगे। तो इनका पहला प्यार टीवी है।

मलाइका अरोड़ा ने आखिरकार अपने पहले प्यार के बारे में बता ही दिया। इसके बाद को अरबाज खान और अर्जुन कपूर के होश उड़ गए होंगे। इस लिस्ट में इनका ही नहीं बल्कि किसी भी एक्टर का नाम नहीं है। और ऐसा भी नहीं है कि किसी एक्ट्रेस से प्यार करती हैं। जी हां, मलाइका अरोड़ा का पहला प्यार ना तो एक्टर है और ना ही एक्ट्रेस। बल्कि मलाइका का पहला प्यार टीवी है। मलाइका अरोड़ा ने जब ये बात कहा तो किसी को भरोसा नहीं हुआ लेकिन इसके पीछे का राज जानेंगे तो यकीन हो जाएगा। ये बात मलाइका ने खुल्लम-खुल्ला कहा है।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के चर्चे खूब हो रहे हैं। इसी बीच डीएनए को उन्होंने एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा के पहले प्यार को लेकर सवाल किया गया। सब उम्मीद लगाए बैठे थे कि किसी नाम का खुलासा होगा। लेकिन हुआ वही जो मलाइका ने चाहा। पहले प्यार को लेकर वह कहती हैं, ‘मैंने कई टीवी शो में काम किया। खासकर रिएलिटी शो में ज्यादा काम करने का मौका मिल रहा है। ये सारे शो डांस वाले हैं। इस तरह टीवी शो ने मुझपर सीधा असर डाला है। ये सभी बातें मेरी जिंदगी से जुड़ती हैं। हां, मैं फैशन की दुनिया से आती हूं लेकिन यह भी सच है। मुझे टीवी शो का हिस्सा बनकर बेहद अच्छा लगता है।’

अर्जुन कपूर से शादी?
हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करण जौहर के शो में गए थे। इसके अलावा कई जगहों पर स्पॉट हुए। ऐसे में इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। लेकिन अभी इनके फैमिली फ्रेंड ने बताया था कि दोनों की शादी अप्रैल में तय कर दी गई है। लगभग यह तय माना जा रहा है कि नए साल में शादी कर लेंगे। इन दोनों के रिश्तों को लेकर घरवालों ने भी मुहर लगा दी है। मलाइका तो कपूर परिवार के साथ देखी जा चुकी हैं। अभी हाल ही में वह करीना कपूर, करिश्मा कपूर, संजय कपूर आदि के साथ मिलकर डिनर की थीं। यानी मलाइका को कपूर खानदान स्वीकार कर चुका है। वैसे अर्जुन और मलाइका ने इसको लेकर अभी खुलासा नहीं किया है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.

View Comments (1)