खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों…अर्जुन कपूर संग कुछ यूं एन्जॉय करती नजर आईं मलाइका अरोड़ा

महीप कपूर ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। शेयर हुई तस्वीर में अर्जुन और मलाइका...

बॉलीवुड के हॉट कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। महीप कपूर ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। शेयर हुई तस्वीर में अर्जुन और मलाइका बेहद ही करीब बैठे नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर की आंटी महीप कपूर (संजय कपूर की पत्नी) की पार्टी में इस कपल को साथ में स्पॉट किया गया। महीप कपूर ने जो फोटो शेयर की है। उसमें करीना कपूर और अमृता अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं। हालांकि मलाइका करीना और अमृता की बेस्ट फ्रेंड भी हैं। ये पार्टी संजय कपूर के घर में रखीं गई थी। जहां पर अर्जुन कपूर की आंटी के साथ रितिक रौशन की EX पत्नी सुजैन खान भी नजर आईं।

तस्वीर में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बेहद ही करीब बैठी हुई हैं। इस दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को पकड़ रखा है। ये कपल अपने अफेयर की खबरों को चाहें जितना भी नकारें लेकिन तस्वीर देखकर इन दोनों द्वारा कहीं गई सारी बातें झूठी लगती हैं। हालही में मलाइका अरोड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स के एक प्रोग्राम में अपनी शादी की खबरों को लेकर जवाब दिया था।

मलाइका अरोड़ा से जब पूछा गया अर्जुन कपूर से उनकी शादी के बारें में तो उन्होंने इन खबरों को नकारते हुए कहा, ‘मैं कभी भी पर्सनल सवालों के जवाब नहीं देती। ऐसा नहीं है कि मैं ऐसे सवालों का जवाब देने में शर्म आएगी। बस मैं अपनी पर्सनल लाइफ के सवालों के जबाव देने में बिलकुल सहज नहीं महसूस कर रही हूं। मैं केवल अपनी जिंदगी का मजा ले रहीं हूं- ये बहुत खूबसूरत और कीमती है।’

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हमेशा ऐसी बातों के जवाब देने में कन्नी काट लेते हैं। इन दोनों का कहना है कि ये दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त है। हाल ही में इन दोनों के एक करीबी ने इस बात का खुलासा किया था कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

वेल आपका इनके रिलेशनशिप को लेकर क्या कहना है हमें नीचें कमेंट्स लिखकर जरूर बताएं…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।