अर्जुन कपूर से उम्र के अंतर पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब

रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधने वाले बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर यह तस्वीर शेयर की थी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का 26 जून को बर्थडे था। अर्जुन का 34वां जन्मदिन उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। दरअसल उनके जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने सोशल मीडिया के जरिए पहली बार सार्वजनिक तौर पर कबूल किया कि वह अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन ने मलाइका के साथ विदेश में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

मलाइका अरोड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स (ब्रंच) को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप, उम्र के फासले और शादी की तारीख से जुड़े सवाल पर जवाब दिया। मलाइका से जब तलाक के बाद फिर से प्यार में होने को लेकर सवाल पूछा गया तो वह बोलीं, ‘ये बहुत खास है। जब मेरी शादी खत्म हुई तो मैं पक्का नहीं थी कि अब मैं किसी और रिलेशनशिप में आऊंगी या नहीं। मुझे दिल टूटने का डर था, लेकिन मैं प्यार, रिलेशनशिप चाहती थी। इसने मुझे यकीन दिलाया और मैंने किया।’

अर्जुन कपूर से उम्र के अंतर पर मलाइका अरोड़ा को ट्रोल किए जाने के सवाल पर वह बोलीं, ‘जब आप रिलेशनशिप में होते हो तो उम्र का अंतर मायने नहीं रखता है। दो दिलों के बीच जुड़ाव होने से इस बारे में फर्क नहीं पड़ता है। दुर्भाग्यवश हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जो तरक्की को नकार रहा है। बुजुर्ग आदमी जवान लड़की से रोमांस कर रहा है, लेकिन जब महिला बढ़ी हो तो उसे डेस्परेट और बुड्ढी कहा जाता है। जो लोग ऐसा सोचते हैं उनके लिए मैं एक लाइन कह सकती हूं।’ (यहां मलाइका अरोड़ा द्वारा प्रयोग किए अपशब्दों को हम नहीं लिख सकते हैं)।

शादी के सवाल पर मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘फिलहाल मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगी। ये सच में पर्सनल है।’ बताते चलें कि शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर की इंटरव्यू में कह चुके हैं कि जब वह अपने रिलेशनशिप को नहीं छुपा रहे हैं, तो वह अपनी शादी को भी किसी से नहीं छुपाएंगे।

देखिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तस्वीरें…

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर वरुण धवन की फैन ने उठाए सवाल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की कहानी, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।