रिलेशनशिप की निजी जानकारियां लीक करने पर भड़की मलाइका अरोड़ा, ड्राइवर को दी ये सजा

मलाइका अरोड़ा ने अपने ड्राइवर मुकेश को उनकी निजी जानकारियां लीक करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया। मुकेश ने ये जानकारियां अपने भाई को बबलू यानि अरबाज खान के ड्राइवर को दी।

अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा। (फाइल फोटो)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इन दिनों चर्चा में उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। कई बार दोनों को साथ देखा गया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी वायरल हुईं, लेकिन दोनों ने कभी रिलेशनशिप में होने से इंकार किया। मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी और लेकिन उस वक्त सब लोग हैरान हो गए कि दोनों ने 18 साल की शादी बंधन को अचानक तोड़ दिया।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक के बाद भी एक-दूसरे के घरवालों से टच में रहे। लेकिन मलाइका किसी कारण से अपनी निजी लाइफ की जानकारी यानि अर्जुन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी पब्लिक में लीक नहीं होने देना चाहती हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने अपने ड्राइवर मुकेश को उनकी निजी जानकारियां लीक करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया।

अरबाज के ड्राइवर को लीक की जानकारी

दरअसल, आपको बता दें कि मुकेश और बबलू को अरबाज खान ने कई साल पहले अपने यहां नौकरी पर रखा था। जब मलाइका और अरबाज  अलग हुए तो मुकेश मलाइका के ड्राइवर बने और बबलू अरबाज की कार चलाने लगे। उन्हें पता चला कि खान परिवार में अर्जुन कपूर के साथ उनकी शादी की चर्चा हो रही है। जब मलाइका को ये पता चला तो उन्होंने अपना आपा खो दिया और ड्राइवर को तुरंत चेतावनी देकर निकाल दिया।

मलाइका ने रिलेशनशिप को बताया अफवाह

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने पिछली छुट्टियों के दौरान किसी अंजान जगह पर गई थीं। जिसका फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। गेस करिए पहला कमेंट किसने किया होगा? वो कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर थे जिन्होंने कमेंट किया था। मलाइका अरोड़ा ने इससे पहले एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर के साथ डेट करने की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने अर्जुन को सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताया था।

यहां देखिए मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें…

यहां देखिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।