मलाइका अरोड़ा को सता रही है Beach की याद, बिकिनी में डांस करते हुए शेयर किया थ्रोबैक Video

मलाइका ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें आज बिकिनी पहने हुए हैं और डांस कर रही हैं। फैंस उनके इस वीडियो खूब देख रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लॉकडाउन के चलते सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। मलाइका इन दिनों अपनी वीडियो और फोटो फैंस के साथ जमकर शेयर कर रही हैं। वहीं अब मलाइका को समुद्र किनारों की याद आ रही है। मलाइका ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें आज बिकिनी पहने हुए हैं और डांस कर रही हैं। फैंस उनके इस वीडियो खूब देख रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा व्हाइट बिकिनी में बीच पर डांस करती दिख रही हैं। मलाइका के इस वीडियो पर अब उनके फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं और उनके लुक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मलाइका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “धूप में घूम रही हूं, अपने कदमों को इसलिए बढ़ा रही हू्ं कि जहां से मैंने शुरुआत की थी वहां वापस आ सकूं। उम्मीद है कि दुनिया भी इस ‘आउट ऑफ कंट्रोल स्पिन’ से जल्द उभरेगी और आशा का सूरज हम सब पर एक बार फिर से चमकेगा।”

इंस्टाग्राम पर मलाइका के इस वीडियो को अबतक 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में रेत पर कुछ लिखा हुआ भी दिखाई दे रहा है। जिससे पता चलता है कि एक्ट्रेस का यह वीडियो न्यू ईयर का है। मलाइका के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कमाल आर खान ने किया था ऋषि कपूर को लेकर अपमानजनक ट्वीट, FIR हुई दर्ज

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.