बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ये तस्वीर और सोशल मीडिया पर हुईं बुरी तरह ट्रोल, ये रही वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Arjun Kapoor) ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इस वजह से मलाइका को ट्रोल किया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Instagram) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। बुधवार सुबह भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की, लेकिन इस एक वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photos) ब्लैक बिकिनी में हॉट पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने हाथों से अपने बालों को पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर में मलाइका के आर्मपिट हेयर भी दिख रहे हैं। जिसके बाद लोग उन्हें अंडरआर्म्स शेव करने की सलाह देते हुए ट्रोल करने लगे। मलाइका ने किसी भी ट्रोलर को जवाब नहीं दिया है। उनकी इस तस्वीर को करीब 2 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा को ट्रोल कर रहे हैं यूजर्स, देखिए कमेंट्स…

बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा इस समय बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Malaika Arora Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर मुंबई में एक साथ दिख जाते हैं। अप्रैल महीने में उनके शादी करने की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन सभी खबरें अफवाह साबित हुईं। दोनों के परिवारों ने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है और माना जा रहा है कि इसी साल यह कपल अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकता है।

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह ‘पानीपत’ (Arjun Kapoor Panipat Movie) फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कृति सेनन और संजय दत्त भी फिल्म में मुख्य किरदारों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। पिछले साल आई उनकी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही थी।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर वरुण धवन की फैन ने उठाए सवाल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की कहानी, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।