एक्स हसबैंड अरबाज़ खान के साथ फिर आईं नजर मलाइका अरोड़ा, बातचीत करते हुए दिखे, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। इस बार मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हसबैंड अभिनेता अरबाज खान ( Arbaaz Khan) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों को इस बार एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया उनके साथ उनका बेटा भी मौजूद था। 19 साल पति-पत्नी का रिश्ता निभाने के बाद दोनों अलग हो गए लेकिन आज भी दोनों साथ दिख जाते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान (फोटो: सोशल मीडिया)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। इस बार मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हसबैंड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों को इस बार एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया उनके साथ उनका बेटा भी मौजूद था। 19 साल पति-पत्नी का रिश्ता निभाने के बाद दोनों अलग हो गए लेकिन आज भी दोनों साथ दिख जाते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही एक-दूसरे से जुदा हो गए हों, लेकिन दोनों ही अपने बेटे अरहान के लिए आज भी एक साथ हैं। अपने बेटे अरहान के लिए मलाइका और अरबाज़ साथ नजर आते हैं। मलाइका और अरबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने बेटे Arhaan Khan को छोड़ने मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एयरपोर्ट पर अपने बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सभी के मुंह पर मास्क लगा है। वीडियो में अरबाज और मलाइका एक-दूसरे से बात करते हुए भी देखे जा सकते हैं। वहीं अरहान अपने दोस्तों से मिलते हुए भी नजर आ रहे हैं।

मलाइका और अरबाज़ के इस वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘झगड़ क्यों रहे हो दोनों’, तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘मलाइका अर्जुन से ज्यादा अरबाज के साथ अच्छी लगती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है ‘तलाक के बाद भी बच्चे अपने माता-पिता के लिए कीमती तोहफा होते हैं, जो दोनों के बीच कनेक्शन बनाए रखते हैं।

Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.