मलाइका अरोड़ा के परिवार से आज भी अच्छा है अरबाज खान का रिश्ता, एक्ट्रेस ने एक्स-हस्बैंड को लेकर कही ये बात

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। मलाइका अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में हैं, अरबाज जॉर्जिया एंड्रिआनी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे का नाम अरहान खान है। (फोटो- ट्विटर)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) अलग हो चुके हैं। दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। डिवोर्स के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। उनका बेटा अरहान खान (Arhaan Khan) उनके बीच की कड़ी है। एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि तलाक के बाद भी अरबाज का उनके परिवार के साथ वैसा ही रिश्ता है।

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि अरबाज खान उनके परिवार के लिए आज भी वैसे ही हैं। वह उनकी फैमिली के लिए एक बेटे की तरह हैं, एक दोस्त की तरह हैं और परिवार के सदस्य की तरह हैं। अभिनेत्री ने कहा कि आखिरकार अरबाज उनके बेटे के पिता हैं और वह इस बात को नकार या इसकी अनदेखी नहीं कर सकती हैं।

अच्छे दोस्त हैं अरबाज खान और अमृता अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि रिश्ते एक रात में नहीं बनते हैं, इन्हें बनने में समय लगता है। रिश्ते खास होते हैं और वह हर किसी के लिए निजी होते हैं। आप उन्हें बांधकर नहीं रख सकते। मलाइका ने कहा कि अरबाज खान और उनकी बहन अमृता अरोड़ा के बीच जो रिश्ता है वह स्वतंत्र है। उनका रिश्ता दोस्ताना है। वह इसके लिए स्वतंत्र हैं और आगे भी ऐसे ही रह सकते हैं।

अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा ने 1998 में की थी शादी

बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में शादी की थी। उनका एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान (Arhaan Khan) है। साल 2016 में अचानक अरबाज और मलाइका ने अलग होने की जानकारी देकर परिवार और फैंस को बड़ा झटका दिया था। कानूनी तौर पर वह 2017 में अलग हुए।

अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक लेने के बाद अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मलाइका अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में हैं और अरबाज जॉर्जिया एंड्रिआनी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे हैं। दोनों कपल अक्सर पार्टी, इवेंट या फिर लंच और डिनर डेट पर साथ नजर आ जाते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर वरुण धवन की फैन ने उठाए सवाल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की कहानी, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।