मलाइका अरोड़ा ने किया वेडिंग प्लानिंग का खुलासा, समुद्र किनारे कुछ इस तरह करना चाहती हैं शादी

नेहा धुपिया के चैट शो नो फिल्टर नेहा (No Filter Neha) के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी के प्लान (Malaika Arora Wedding Plans) के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि वह एक सपने का सच होने जैसा होगा।

इंडियन कूट्योर वीक 2019 के दौरान मलाइका अरोड़ा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर (Malaika Arora Relationship) अपने रिलेशनशिप को छुपाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप सबके सामने पहले ही आ चुका है औप पिछले कुछ वक्त से दोनों की शादी को लेकर चर्चे चल रहे हैं। दोनों अक्सर डिनर डेट के साथ-साथ फिल्म को एन्जॉय करने के दौरान दिखाई देते हैं। मलाइका अरोड़ा कई बार अपने परिवार संग अर्जुन कपूर के साथ पिकनिक करते हुए भी नजर आए हैं। इन सब के बीच उनकी शादियों के चर्चे भी होने लगे, लेकिन दोनों इस पर कभी भी कमेंट नहीं किया।

लेकिन नेहा धुपिया के चैट शो नो फिल्टर नेहा (No Filter Neha) के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी के प्लान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि वह एक सपने का सच होने जैसा होगा। नेहा धुपिया ने एक डेली न्यूज के मुताबिक सवाल किया कि वह (मलाइका अरोड़ा) समुद्र किनारे शादी करना चाहती हैं और ऐली साब गाउन में चलना चाहती है? इस पर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि मैं पूरी सफेद ड्रेस में शादी करना चाहती हूं। मुझे हमेशा से ब्राइड्समेड कॉन्सेप्ट बहुत ही पसंद है। मेरी करीबी दोस्त यानी गर्ल गैंग मेरा आस-पास रहे।’

सबसे करीबी दोस्त हैं ये एक्ट्रेस

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  ने आगे कहा कि उनकी सबसे करीबी दोस्त वाहबिज मेहता ने उनकी सबसे करीबी दोस्त हैं। अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों शादी के बाद 19 साल बाद तलाक लिया। दोनों की बीच मतभेद और निजी वजहों से तनाव होने लगे थे। साल 2017 में दोनों ने तलाक लिया। उनका एक बेटा अरहान है, जिसकी कस्टडी उनकी मलाइका अरोड़ा के पास है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर वरुण धवन की फैन ने उठाए सवाल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की कहानी, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

View Comments (1)