मलाइका अरोड़ा के अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में होने पर ऐसा था एक्ट्रेस के बेटे अरहान खान का रिएक्शन

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। मलाइका ने बताया कि जब उनके बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) को इसके बारे में पता चला तो कैसा था उसका रिएक्शन।

मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान के बेटे का नाम अरहान खान है। (फोटो- ट्विटर)

बॉलीवुड के लवबर्ड्स अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रिलेशन अब किसी से छुपा नहीं है। अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका ने सोशल मीडिया के जरिए सबको बता दिया कि उनके दिल में अर्जुन की क्या जगह है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन से रिश्ते, शादी और बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) यानी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

हिंदुस्तान टाइम्स (ब्रंच) को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप पर बेटे अरहान खान के रिएक्शन के बारे में बताते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि किसी भी परिस्थिति को ईमानदारी से लेना चाहिए। आपको अपने करीबियों को को ये जरूर बताना चाहिए कि आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है और फिर उन्हें उसे समझने का वक्त देना चाहिए। हमने इस बारे में बात की और मुझे खुशी है कि हर कोई इस रिश्ते से खुश है।’

अर्जुन कपूर (34) और मलाइका अरोड़ा (45) के बीच उम्र के फासले को लेकर अक्सर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जाता है। इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘आप जब किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हो तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता है। इसमें दो दिल कनेक्ट होते हैं। दुर्भाग्यवश हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जो हमेशा से तरक्की को नकारता रहा है। बूढ़ा आदमी जवान लड़की से रोमांस कर रहा है, लेकिन जब महिला उम्र में बढ़ी हो तो उसे डेस्परेट (बेकरार) और बुड्ढी कहा जाता है। ऐसी सोच रखने वालों को मैं एक ही लाइन कह सकती हूं।’ (यहां मलाइका अरोड़ा द्वारा इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को हम नहीं लिख सकते हैं)।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर वरुण धवन की फैन ने उठाए सवाल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की कहानी, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।