Malaika Arora रेड कलर की ड्रेस पहने रोड पर दौड़ती आई नजर!

अपने शानदार लुक और फैशन आइकन के रूप में जाने जाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों देश के बाहर वेकेशन एन्जॉय मना रही हैं। जहा वो रोड़ पर दौड़ती नजर आ रही हैं। मलाइका (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी वेकेशन से दिलचस्प तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियोस अक्सर शेयर करती रहती हैं। वही इन दिनों इस भीषण गर्मी से दूर मलाइका (Malaika Arora) तुर्की में छुट्टी का मजा ले रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिये कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे वो घूमते नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने खूबसूरत मशहूर कप्पाडोसिया की तस्वीरें भी साझा की हैं। कुछ तस्वीरें में उन्होंने एक लैंडस्केप शॉट भी कैप्चर किया हैं।

लाल रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं मलाइका अरोरा (Malaika Arora):

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो लाल रंग के ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में वो भागती नजर आ रही हैं जिसका वीडियो मलाइका (Malaika Arora) ने साझा किया हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘ओह मुस्तफायोर्गन!’ बता दे, मई महीने में मलाइका (Malaika Arora) बहन अमृता अरोड़ा और मां जॉयस अरोड़ा के साथ पहाड़ों का आनंद लेने के लिए हिमालय पहुंची थी। जिसका एक शॉर्ट वीडियो उन्होंने शेयर भी किया था।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में :

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के काम से जुड़ी बात करे तो उन्हें आखिरी बार एक डांस रियलिटी शो में जज के तौर पर देखा गया था। मलाइका (Malaika Arora) टेरेंस लुईस और गीता कपूर जज के तौर में शो का हिस्सा थे। गौरतलब हैं कि, एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। मलाइका (Malaika Arora) ने अपने पहले पति अरबाज खान से अलग होने फैसला लिया दोनों का एक बेटा अरहान है।

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!