क्रिसमस पार्टी में मलाइका अरोड़ा संग पहुंचे अर्जुन कपूर, गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ दिखे अरबाज खान

बॉलीवुड प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) की क्रिसमस पार्टी में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक साथ पहुंचे तो वहीं अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रिआनी (Giorgia Andriani) के साथ नजर आए अरबाज खान (Arbaaz Khan)।

रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में अर्जुन मलाइका के साथ और अरबाज जॉर्जिया के साथ पहुंचे थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का रिश्ता शायद अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आ चुके हैं। बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) ने बीती रात क्रिसमस पार्टी दी थी। पार्टी में अर्जुन मलाइका को लेकर पहुंचे थे और इसी पार्टी में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रिआनी (Giorgia Andriani) के साथ अरबाज खान (Arbaaz Khan) पहले से मौजूद थे।

नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कार ड्राइव कर रहे हैं। उनके साथ उनके चाचा संजय कपूर (Sanjay Kapoor) आगे बैठे हैं। कार की बैकसीट पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और संजय की पत्नी महीप संधू (Maheep Sandhu) बैठी हैं। अर्जुन और संजय कार के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों को हाथ दिखाकर अभिवादन करते हुए आगे बढ़ जाते हैं।

देखें कपल्स की तस्वीरें व वीडियो…

बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक साथ सार्वजनिक जगह पर नजर आए हों, इससे पहले वह मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई के रेस्टोरेंट्स और कई इवेंट्स में भी एक साथ नजर आ चुके हैं। खबरों की मानें तो दोनों अगले साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अर्जुन और मलाइका ने हाल ही में मुंबई में अपार्टमेंट भी खरीदा है।

मलाइका के साथ रिश्तों को लेकर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के परिवार को भी कोई ऐतराज नहीं है। हाल ही में खबर आई थी कि अर्जुन के चाचा अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने मीडिया से कहा कि उन्हें या परिवार के किसी भी सदस्य को अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन इस समय अपनी फिल्म ‘पानीपत’ (Panipat) की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी नजर आएंगे। फिल्म के लिए संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपना लुक भी बदला है। आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowarikar) की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी, हालांकि अभी इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि यह एक पीरियड फिल्म है और इसका बजट काफी ज्यादा है।

देखें किस तरह रणवीर सिंह ‘पद्मावत’ के लिए बनते थे अलाउद्दीन खिलजी…

देखें मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।