अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें हुईं तेज, अब मलाइका ने कह दी ये बात

बॉलीवुड में साल 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों की खूब चर्चा हुई। इन दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। वहीं अब एक बार फिर से मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें सामने आने लगी हैं। इस बार शादी की बात पर मलाइका ने चौंकाने वाली बात कही है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड में साल 2019 में अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की शादी की खबरों की खूब चर्चा हुई। इन दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। वहीं अब एक बार फिर से मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें सामने आने लगी हैं। इस बार शादी की बात पर मलाइका ने चौंकाने वाली बात कही है।

मलाइका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस समय उनके पास बहुत सी योजनाएं हैं। मलाइका ने अपने बिजनेस के बारे में भी बात की। शादी की बात पर मलाइका ने कहा कि उसके बारे में हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। हम एक समय में एक योजना पर काम करते हैं। अभी हम जहाँ खड़े हैं वहां से अभी बहुत कुछ करना हैं। शादी के बारे में अभी कुछ विचार नहीं हैं।

मलाइका ने आगे कहा मैं व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों मोर्चों पर खुश हूं। मैं हमेशा आजाद रही हूं। आप सब निश्चिंत रहो। मैं तुम सब को कोई चौंकाने वाली खबर नहीं दूंगी। अगर शादी के बारे में कोई भी बात होगी तो मैं इसके बारे में आप सबको जरूर बताउंगी।

बता दें नए साल के मौके पर अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों घूमने गए। जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल जाती हैं। जिस तरह से इन दोनों स्टार की तस्वीरें सामने आती है, उनके फैंस की चाहत और बढ़ जाती है कि अब जल्द ही ये दोनों सितारे शादी के बन्धन में बंध जाएं।

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.