Malang: सोनम कपूर को लोगों ने किया ट्रोल, पिता अनिल कपूर संग मलंग स्क्रीनिंग में दिखीं बोल्ड ड्रेस में

फैशन डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हमेशा अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलंग (Malang) के स्क्रीनिंग के दौरान सोनम ने ब्लैक कलर का ग्लैमरस ड्रेस में छा गई थी। इस फिल्म की स्क्रीनिंग में अनिल कपूर के साथ सोनम ने भी पोज़ दिया था। सोनम और अनिल कपूर की तस्वीर तो बहुत सुन्दर है लेकिन कुछ ट्रोलर के निशाने पर आ गई है।

सोनम कपूर और अनिल कपूर की तस्वीर

फैशन डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हमेशा अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलंग (Malang) के स्क्रीनिंग के दौरान सोनम ने ब्लैक कलर का ग्लैमरस ड्रेस में छा गई थी। मलंग में दिशा पटानी (Disha Patani) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के साथ अनिल कपूर भी अहम् किरदार में नज़र आयेंगे। इस फिल्म की स्क्रीनिंग में अनिल कपूर के साथ सोनम ने भी पोज़ दिया था।

सोनम और अनिल कपूर की तस्वीर तो बहुत सुन्दर है लेकिन कुछ ट्रोलर के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सोनम के कपड़ों को लेकर भद्दे कमेंट्स किए।

एक यूजर ने कमेंट किया- ‘अपने पिता के साथ खड़े होते हुए क्या उसे बिल्कुल भी झिझक नहीं महसूस हो रही है?’ वहीँ दुसरे शक्श ने लिखा है ‘इस तरह के कपड़े पहनकर पिता के साथ खड़ी है। इन लोगों को कोई शर्म नहीं है।’ एक और यूजर ने कमेंट किया- ‘पिताजी के सामने इतना दिखा के पहना हुआ है।’ एक अन्य ने लिखा- ‘क्या थोड़ी सी शर्म है?’ वहीँ एक ने लिखा- ‘शर्मनाक है ये’

वहीं कुछ यूजर सोनम के सपोर्ट में कह रहे हैं कि “लोगों को क्या हो गया है… मुझे समझ नहीं आता लोग ऐसे कैसे कमेंट कर सकते है… बाप बेटी के रिश्ते को तो छोड़ दो… बकवास।

हाल ही में कपूर परिवार ने मुंबई में एक जश्न मनाया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor), अनिल कपूर (Anil Kapoor), संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के परिवार ने हाल ही में मुंबई के चेम्बूर इलाके में एक चौक का नामकरण किया। इस चौक का नाम अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर के पिता सुरिंदर कपूर के नाम पर रखा गया है।

कपूर परिवार ने इस खास मौके पर अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर, बोनी कपूर व उनके बेटे अर्जुन कपूर, बेटी जाह्नवी कपूर, संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, मोहित मारवाह अन्य सभी मौजूद थे। उन्होनें मिलकर इस खुशी को सेलिब्रेट किया। इस दौरान कई तस्वीरें भी सामने आई जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें: