मल्लिका शेरावत की 15 दंग कर देने वाली बातें, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक

मल्लिका शेरावत ने अपना 42 वां जन्मदिन मनाया है। आइए जानते हैं कि हरियाणा की गर्ल कैसे 42 साल में भी सबके दिलों की मल्लिका बनीं हुई हैं।

मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने आज अपना जन्मदिन मनाया है। 42 वें जन्मदिन को शानदार तरीके से मनाया है। इस मौके पर उनके चाहने वाले और फैंस ने शुभकामनाएं दी है। 42 साल की हो चुकी मल्लिका आज भी सबके दिलों की मल्लिका बनीं हुई हैं। आज भी इनका नाम सुनकर सबके दिल में अरमान जाग उठते हैं। वैसे मल्लिका शेरावत की जिंदगी में कई मोड़ आए। फिर भी वह हमेशा मुस्कुराते हुए रहती हैं। जिंदगी को बड़े ही शानदार तरीके से जीने वाली मल्लिका को हर कोई पसंद करता है, शायद आप भी।

हरियाणा की गर्ल मल्लिका की कहानी गांव से शुरू होती है। मगर मल्लिका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर लिया है। ना केवल सफर तय किया बल्कि मुकाम भी हासिल किया। कई फिल्मों में लीड रोल करके एक्टिंग का लोहा भी मनवाया। वैसे इनकी हॉट अदा तो आप देख ही चुके हैं। आइए जानते हैं कि इस कलाकार ने कैसे मंजिल हासिल किया। हम इनके बारे में ऐसे ही कुछ फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता हो। थोड़ी हैरानगी हो सकती है लेकिन सच तो यही है बॉस।

ये हैं वो खास बातें

1: मल्लिका शेरावत का जन्म 24 अक्टूबर 1976 में हरियाणा के हिसार में हुआ था|

2: उनका असली नाम रीमा लाम्बा है|

3: उन्होंने मिरांडा हॉउस दिल्ली यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र में डिग्री हासिल की है|

4: बॉलीवुड में आने से पहले मल्लिका एक एयर होस्टेस थी|

5: मल्लिका का बॉलीवुड करियर साल 2002 में आयी फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ के साथ शुरू हुआ था|

6: मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनकी पहली फिल्म ख़्वाहिश थी जिसे गोविन्द मेनन ने डायरेक्ट किया था|

7: मल्लिका ने ‘ख़्वाहिश’ में सबसे ज्यादा KISS (17) करने का रिकॉर्ड बनाया है|

8: उन्होंने जैकी चैन की फिल्म ‘द मिथ’ के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था|

देखें वीडियो…

9: मल्लिका के पिता चाहते थे कि वो एक IAS बने लेकिन वो हमेशा ही एक अभिनेत्री बनने के सपने देखती थी|

10: वो पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं जिसे प्लेबॉय मैगज़ीन में न्यूड पोज़ देने का ऑफर मिला था|

11: मल्लिका शेरावत हॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर ब्रूनो मार्स के गाने Salt “N” Pepa’s “Whatta Man” में नज़र आ चुकी हैं |

12: मल्लिका शेरावत ने करण सिंह गिल से शादी की थी जोकि सिर्फ एक साल (2000-2001) तक ही चली थी|

13: मल्लिका शेरावत को साल 2009 में लॉस एंजलिस में सम्मानित नागरिक से नवाज़ा गया था|

14: मल्लिका फिटनेस को लेकर दीवानी है|

15: मल्लिका अपने भाई विक्रम सिंह लाम्बा के करीब है|

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.