Cannes 2019: कान्स के रेड कार्पेट पर दिखेगा मल्लिका शेरावत का बोल्ड अंदाज, व्हाइट गाउन में दिखा गॉर्जियस लुक

कान्स 2019 (Cannes 2019) के रेड कार्पेट पर अब बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) अपने लुक से कहर बरपाने की तैयारी कर चुकी हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो व्हाइट डीप नेक गाउन में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में मल्लिका शेरावत(फोटो:इंस्टाग्राम)

कान्स 2019 (Cannes 2019) में अब रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने के लिए एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherwat) तैयार हो चुकी हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये पोज देती नजर आ रही हैं। डिजाइनर टोनी वार्ड के व्हाइट डीप नेक प्लंजिंग गाउन में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस लुक को उन्होंने हाई पोनीटेल, न्यूड लिपकलर और ईयररिंग्स से पेयर किया है।

वीडियो में एक्ट्रेस पोज देते और फोटो क्लिक कराती नजर आ रही हैं। मल्लिका शेरावत (Mallika Sherwat Look) अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यकीनन ये एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर भी अपने लुक से कहर बरपाएंगी। कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस ने कान्स की तैयारी करते हुए भी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो स्काई ब्लू ट्यूब गाउन में नजर आईं थी। इसे भी टोनी वॉर्ड ने डिजाइन किया था।

आपको बता दें कि इस एक्ट्रेस ने 2005 में कान्स में डेब्यू किया था। हर साल उनका काफी ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज दिखता है। इस बार भी वो अपना ये अंदाज बरकरार रखने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। गौरतलब हो कि इस एक्ट्रेस ने फिल्म ‘मर्डर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी नजर आए थे। ये एक्ट्रेस बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं।

तस्वीरों में देखिए मल्लिका शेरावत का बोल्ड अंदाज…

वीडियो में देखिए मल्लिका शेरावत की ऐसी बातें जो जानकर हो जाएंगे दंग…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।