मंदाकिनी का बेटा रब्बिल ठाकुर भी हैं धमाकेदार डेब्यू को तैयार, मां संग इस गाने में आएंगे नजर

मंदाकिनी अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में डेब्यू कर मंदाकिनी रातों-रात इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था। अब मंदाकिनी एक बार फिर इंडस्ट्री में कमबैक के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री जल्द ही 'मां ओ मां' नाम के गाने में नजर आने वाली हैं। इस गाने में उनके साथ उनके बेटे रब्बिल ठाकुर को भी नजर आएंगे।

मंदाकिनी अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर मंदाकिनी रातों-रात इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था। अब मंदाकिनी एक बार फिर इंडस्ट्री में कमबैक के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री जल्द ही ‘मां ओ मां’ नाम के गाने में नजर आने वाली हैं। इस गाने में उनके साथ उनके बेटे रब्बिल ठाकुर को भी नजर आएंगे।

मंदाकिनी बीते 26 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही हैं। अब ऐसे में वह डायरेक्टर साजन अग्रवाल की म्यूजिक वीडियो से वापसी करने जा रही हैं। मंदाकिनी के साथ उनके बेटे रब्बिल ठाकुर का भी इंडस्ट्री में डेब्यू होने जा रहा है। फैंस माँ-बेटे की जोड़ी को देखने के लिए बेकरार हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं कि रब्बिल ठाकुर आखिर हैं कौन?

मंदाकिनी ने साल 1990 में पूर्व बौद्ध मंक डॉ. Kagyur T. Rinpoche Thakur से शादी की थी। इस शादी से मंदाकिनी के बच्चे हुए। बेटा रब्बिल ठाकुर और बेटी राब्जा इनाया। रब्बिल ठाकुर, एक्ट्रेस मंदाकिनी के पहले बच्चे हैं। मंदाकिनी ने अपने पति संग शादी के बाद बौद्ध धर्म को अपना लिया था। ऐसे में रब्बिल भी उसी धर्म को मानते हैं।

रब्बिल ठाकुर उन स्टार किड्स में से हैं, जो अब तक लाइमलाइट से दूर ही रहे। वह इंस्टाग्राम पर ठीकठाक फॉलोइंग रखते हैं। रब्बिल, अपनी मां मंदाकिनी के बेहद करीब हैं। ऐसे में उनके साथ ढेरों फोटोज भी शेयर करते हैं। वह शादीशुदा हैं। अप्रैल 2021 में रब्बिल ठाकुर ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

जब Sara Ali Khan ने 20 घंटे लगातार किया काम, हो गई थी ऐसी हालत

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.