छोटे पर्दे पर भी दिखाई जाएगी ‘मणिकर्णिका’, झांसी की रानी का किरदार निभाएंगी अनुष्का सेन

टीवी जगत से बड़ी खबर है। अब टीवी पर भी हमें मणिकर्णिका यानि रानी लक्ष्मी बाई की झलक जल्द ही दिखने वाली है। जी हां, कलर्स टीवी पर 'खूब लड़ी मर्दानी-झांसी की रानी' नाम का शो लॉन्च किया जाने वाला है।

टीवी पर अनुष्का सेन निभाएंगी रानी लक्ष्मी बाई का किरदार

टीवी जगत से बड़ी खबर है। अब टीवी पर भी हमें मणिकर्णिका यानि रानी लक्ष्मी बाई की झलक जल्द ही दिखने वाली है। जी हां, कलर्स टीवी पर ‘खूब लड़ी मर्दानी-झांसी की रानी’ नाम का शो लॉन्च किया जाने वाला है। इस शो में 16 साल की बाल कलाकार अनुष्का सेन लक्ष्मी बाई का रोल निभा रही हैं। एक इंटरव्यू में अनुष्का सेन ने इस शो को लेकर कहा कि ‘झांसी की रानी हमारे देश के इतिहास में ऐसा प्रमुख नाम है, जिनके जैसा बनना प्रत्येक लड़की का लक्ष्य होता है’। अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए अनुष्का सेन ने बताया कि लीड किरदर के तौर पर ये उनका पहला शो है जिसे लेकर वे बेहद खुश हैं और उनकी तैयारियाँ भी जोरो-शोरो पर चल रही है। अनुष्का ने बताया कि 10 दिन पहले ही उन्होंने घुड़सवारी सीखनी शुरू कर दी हैं। रोज सुबह अनुष्का सेन मुंबई के जुहू बीच पर पहुंच जाती हैं घुड़सवारी सिखने के लिए। तलवार चलना भी अनुष्का सीख रही हैं।

‘खूब लड़ी मर्दानी ये तो झांसी वाली रानी’ शो में दिखाया जाएगा कि कैसे लक्ष्मी बाई के पति की हत्या धोखे से कर दी गई। कैसे अपने राज्य को बचाने के लिए लक्ष्मी बाई ने ब्रिटिश के खिलाफ जंग का ऐलान किया। एक महिला होकर वे कैसे मर्दानी बनी।

देखें अनुष्का सेन की तस्वीर

खैर.. बड़ा मजा आएगा ये देख कि टीवी पर रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में अनुष्का सेन क्या धमाका करती हैं। वैसे रानी लक्ष्मी बाई का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड चल रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ भी इस महीने 25 जनवरी के दिन रिलीज हो रही है। इस फिल्म के साथ ही टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ पर अब सब ठीक है।

देखें मणिकर्णिका फिल्म का ट्रेलर

देखें अनुष्का सेन की तस्वीरें 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।