मनीष पॉल ने कराई अपने शरीर के इस हिस्से की सर्जरी, इंस्टाग्राम पर शेयर की अस्पताल के बेड से तस्वीर

इसी के चलते उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी। इसकी जानकारी खुद मनीष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरीए दी है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया है कि वो अब ठीक हैं।

छोटे पर्दे में कमाल दिखाने वाले अभिनेता मनीष पॉल इन दिनों हॉस्पिटल में हैं। उन्हें जांघ में चोट लग गई थी। इसी के चलते उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी। इसकी जानकारी खुद मनीष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरीए दी है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया है कि वो अब ठीक हैं।

मनीष पॉल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जांघ में चोट, ऑपरेशन कराना पड़ा। अब मैं ठीक हूं।’ हालांकि अपनी चोट के बारे में मनीष ने ज्यादा कुछ नहीं बताया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे फैंस को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने बताया कि वो एक शो के लिए पंजाब जा रहे हैं।

वहीं इंडियल आइडल के सेट पर मनीष पॉल काफी इमोशनल हो गए थे। जब वहां पर मौजूद ऑडियंस को उनके संघर्ष के दिनों का एक वीडियो दिखाया गया था। वहीं जल्द ही मनीष पॉल एक शॉट फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम बंजर है इसमें मनीष पॉल ने पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में मनीष पॉल का लुक देखकर लोग हैरान हो गए थे। कॉमेडी अंदाज वाले मनीष इस फिल्म में एक सीरियस अवतार में नजर आने वाले हैं। वहीं मनीष 2018 में बा बा ब्लैक शीप में भी देखे जा चुके हैं।

मनीष पॉल द्वारा शेयर की गई तस्वीर…

बताते चलें कि छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में एंकरिंग करते हुए नजर आने वाले अभिनेता मनीष पॉल (Manish Paul) भी अमीरी के मामले में किसी से भी कम नहीं हैं। मनीष पॉल ‘झलक दिखला जा’ डांस शो की एंकरिंग के लिए तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए दिए गए थे। वहीं सोनी टीवी पर आने वाले सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल’ को भी मनीष पॉल होस्ट कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो इस शो के लिए भी उन्हें भारी रकम दी गई थी। मनीष पॉल छोटे पर्दे के जाने माने चेहरों में से एक हैं।

देखिए ये वीडियो…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।