मनीषा कोइराला ने भारत-नेपाल विवाद पर नेपाल का किया समर्थन, लोगों ने लगा दी क्लास

मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने भारत-नेपाल के बीच चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मनीषा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी राय व्यक्त करते हुए नेपाल का समर्थन किया।

मनीषा कोइराला की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

नेपाली मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने भारत-नेपाल के बीच चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मनीषा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी राय व्यक्त करते हुए नेपाल का समर्थन किया। मनीषी ने अपने ट्वीट में नेपाल के नए राजनीतिक नक्शे का सपोर्ट किया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर मनीषा यूजर्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स उन्हें मजकर ट्रोल कर रहे हैं।

मनीषा ने ट्वीट करते हुए नेपाली संसद में पास हुए नक्शे पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा “क्षेत्रीय संप्रभुता, राजनीतिक संप्रभुता और आर्थिक संप्रभुता एक संप्रभु राज्य के बराबर होती है। आइए इस पर विचार करें।” मनीषा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने मनीषा को ट्रीटमेंट कराने तक की सलाह दे दी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘नेपाल बहुत जल्द चीन की कॉलोनी बनने जा रहा है।

मनीषा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने पूछा कि ‘क्या वह नेपाल की इस स्थिति को लेकर टिप्पणी कर रही हैं?’ जिस पर मनीषा ने जवाब देते हुए लिखा ‘मैं बस सोच रही थी कि आज नेपाल कहां खड़ा है और आने वाले समय में इन मोर्चों पर किस दिशा में आगे बढ़ेगा। हमें आने वाले समय का पता है। ये नहीं कह रही हूं कि ये अच्छा है या बुरा। बस ऐसे ही विचार आया।’

वहीं विवाद को बढ़ता देख मनीषा ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने कहा ‘मेरी दिल से प्रार्थना है कि आप इतना उत्तेजित और असम्मानीय मत बनिए। हम सभी इन परिस्थितियों में एक साथ हैं। हमारी सरकारें इस मसले को सुलझा लेंगी। इस समय हमें सभ्य बने रहने की जरूरत है। मैं अब भी उम्मीद करती हूं।’

बता दें कि मनीषा कोइराला का जन्म नेपाल के काठमांडू शहर में हुआ। ऐसे में नेपाल के समर्थन में ट्वीट करना मनीषा के लिए भारी पड़ गया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर मनीषा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Coronavirus: इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से मुंबई में गणेशोत्सव का रौनक होगा फीका, पढ़े पूरी रिपोर्ट

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहाँ देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.