Manoj Kumar Birthday: इन फिल्मों को भी बनाना चाहते थे मनोज कुमार, ये थे उनके तीन नाम, जानिए उनकी अनसुनी बातें

बॉलीवुड में मि. भारत के नाम से पॉपुलर हुए मनोज कुमार (Manoj Kumar Birthday) का आज जन्मदिन है। वह आज उनका 82वां जन्मदिन है। उनका जन्म ब्रिटिश इंडिया एबटाबाद (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनका पैदाइशी नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था।

मनोज कुमार 82वां जन्मदिन आज। (फोटोः ट्विटर)

बॉलीवुड में मि. भारत के नाम से पॉपुलर हुए मनोज कुमार का आज जन्मदिन (Manoj Kumar Birthday) है। वह आज उनका 82वां जन्मदिन है। उनका जन्म ब्रिटिश इंडिया एबटाबाद (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनका पैदाइशी नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। मनोज कुमार ने कई बेहतरीन फिल्मों में एक्टिंग की। इसके साथ उन्होंने कई फिल्मों की कहानियां भी लिखीं, जो सुपरहिट साबित हुई। मनोज कुमार की फिल्मों ने लोगों में देशभक्ति की अलख जगाने के साथ-साथ सरकारी सिस्टम पर भी चोट की। उनकी देशभक्ति फिल्मों की वजह से लोग उन्हें भारत कुमार कहने लगे।

मनोज कुमार  (Manoj Kumar Films)  ने रोटी कपड़ा और मकान, उपकार और क्लर्क जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने देश में फैल रही गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को उजागर किया। साल 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद देश के तात्कालिक प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज कुमार से मिलकर उन्हें किसानों और जवानों पर फिल्म बनाने को कहा। इसके बाद मनोज कुमार ने 1967 में फिल्म उपकार बनाई। फिल्म के साथ-साथ इसके सॉन्ग भी सुपरहिट साबित हुए। जो आज भी 15 अगस्त और 26 जनवरी को बजाए जाते हैं।

आशार पारिख के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

मनोज कुमार ने देश भक्ति की फिल्मों के साथ-साथ कई रोमेंटिक फिल्में भी की। वह एक्ट्रेस आशा पारेख (Asha Parekh)के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहे। अपना बनाके देखो (1962), दो बदन (1966), उपकार और साजन (1969) में दोनों ने साथ काम किया। इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।

इन फिल्मों की अनाउंसमेंट लेकिन बनाई नहीं

मनोज कुमार की एक खासियत ये भी थी की वह फिल्में बहुत बनाना चाहते थे और उसकी अनाउंसमेंट भी करते थे, लेकिन फिल्में नहीं बना पाते थे। उन्होंने 1997 में गंगाजल, 2001 में सोचो, 2004 में विद लव फ्रॉम इंडिया, तीर कमान जैसी फिल्मों की घोषणा की लेकिन कभी भी फिल्म नहीं बनाई। साल 1991 में मनोज कुमार एक फिल्म कीर्तिमान बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने हेमा मालिनी(Hema Malini Trolled)को अप्रोच किया, लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया। मजबूरन मनोज कुमार ने ये फिल्म भी नहीं बनाई।

धर्मेंद्र के सामने जब फैन ने उठाया हेमा मालिनी के झाड़ू लगाने पर सवाल

यहां देखिए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।