बिकिनी फोटोशूट के दौरान इस एक्टर ने 17 साल की लड़की से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मराठी टीवी एक्टर मंदार कुलकर्णी (Mandar Kulkarni) पर एक 17 साल की लड़की को बिकिनी में फोटोशूट कराने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। मंदार ने इस दौरान लड़की से छेड़छाड़ भी की।

  |     |     |     |   Published 
बिकिनी फोटोशूट के दौरान इस एक्टर ने 17 साल की लड़की से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंदार कुलकर्णी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। (फोटो- सोशल मीडिया)

कई मराठी टीवी सीरियल्स में काम कर चुके एक्टर मंदार कुलकर्णी (Mandar Kulkarni) पर 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मंदार ने नाबालिग लड़की को बिकिनी में फोटोशूट करवाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता का आरोप है कि मंदार कुलकर्णी ने उसे फोटोशूट के बहाने अपने घर पर बुलाया था। मंदार ने उसे जल्द शुरू होने वाले टीवी सीरियल के लिए फोटोशूट कराने की बात कही थी। आरोपी ने पीड़िता को काम दिलाने का वादा किया था। पुणे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, मंदार कुलकर्णी करीब 6 महीने पहले पीड़िता से मिला था। एक्टिंग लाइन में सीनियर होने की वजह से पीड़िता ने उससे टिप्स मांगीं। मंदार ने उसे टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन देने के लिए अप्रोच किया और पीड़िता को अपने फोटोग्राफी पैशन के बारे में भी बताया। मंदार ने उससे फोटोशूट कराने को कहा और खुद फोटोशूट करने की बात कहकर पीड़िता को अपने घर बुला लिया। पीड़िता जब मंदार के घर पहुंची तो अभिनेता ने उसकी कई ड्रेसेज़ में फोटो क्लिक कीं। मंदार ने पीड़िता को बिकिनी पहनकर फोटो खिंचाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की।

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

पीड़िता ने अपने घर पहुंच परिजनों को छेड़छाड़ के बारे में बताया। जिसके बाद वह लड़की को लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे और मंदार कुलकर्णी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी, पॉक्सो और आईटी एक्ट की तमाम धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मंदार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अभिनेता का फोन, कैमरा और लैपटॉप जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मंदार ने कई लड़कियों को इस तरह झांसा देकर उनका फोटोशूट किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिग बॉस के Ex कंटेस्टेंट रोहित वर्मा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला?

घरेलू हिंसा का शिकार हुईं श्वेता तिवारी, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply