मी टू मूवमेंट का दिखा राजकुमार हिरानी के करियर पर असर, फिल्म मुन्ना भाई 3 से दिखाया गया बाहर का रास्ता!

यौन शोषण मामले में राजकुमार हिरानी का नाम आने के बाद उनके करियर पर इसका असर देखने को मिल रहा है। राजकुमार हिरानी को आने वाली फिल्म मुन्ना भाई 3 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

मुन्ना भाई 3 से बाहर होंगे राजकुमार हिरानी ( सोर्स)

हम सभी जानते हैं कि राजकुमार हिरानी हाल ही में मूवी टू मूवमेंट की लिस्ट में शामिल हुए थे। कुछ हफ्ते पहले राजकुमारी हिरानी का यौन शोषण मामले में नाम आने के चलते जबरदस्त तुफान बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर मच गया था। हालांकि, राजकुमार हिरानी ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसी के चलते हिरानी का करियर अब दांव पर लग गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि राजकुमारी हिरानी को अब फिल्म मुन्ना भाई 3 के निर्देशन से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

ऐसी खबरें हैं कि यौन शोषण की खबरों के चलते राजकुमार हिरानी को मुन्ना भाई 3 के निर्देशन से बाहर कर दिया जाएगा। जी हाँ, आपने सही सुना एक रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार के सबसे अच्छे दोस्त विधु विनोद चोपड़ा हैं जिन्होंने हिरानी की निर्देशक की सभी फिल्मों का निर्माण किया है जो इस वक्त निर्देशक से काफी परेशान हैं। वह जल्द ही हिरानी को मुन्ना भाई 3 से हटा सकते हैं। विनोद चोपड़ा ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उनकी आने वाली फिल्मों को हिरानी के साथ जोड़ने पर बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता। इससे पहले हिरानी ने यह कबूल किया था कि उन पर लगे इन आरोपों के कारण उनका और विधु विनोद चोपड़ा का रिश्ता काफी प्रभावित हुआ है और वे चीजों को सही करने की कोशिश कर रहे हैं।

विधु विनोद चोपड़ा ने राजकुमार हिरानी के विवाद पर कुछ भी कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया, जब उनसे एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म के प्रमोशन के दौरान इसके बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा, ‘यह मंच यहां किसी और चीज के लिए है, जो हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण
जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं। यह अवसर हमें इस बारे में बात करने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए और निश्चित रूप से, जब सही समय होगा, हम इसके बारे में बात करेंगे। ‘

यहां देखिए राजकुमार हिरानी से जुड़ा पोस्ट

रणबीर कपूर के साथ राजकुमार हिरानी

यहां देखिए राजकुमार हिरानी से जुड़ा हुआ वीडियो

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।