Shocking : शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना ने की छुपके से वेडिंग, देखिए तस्वीरें

शक्ति अरोड़ा ने की अपनी गर्लफ्रेंड से सीक्रेट वेडिंग, देखिए तस्वीरें

शक्ति अरोड़ा ने की अपनी गर्लफ्रेंड से सीक्रेट वेडिंग, देखिए तस्वीरें

विराट अनुष्का के वेडिंग के बाद चुपके से शादी करके धमाका करना यह तो एक ट्रेंड्स सा बन चूका है। जबकि सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रेटी ही नहीं बल्कि टीवी स्टार्स भी सीक्रेट वेडिंग को फॉलो करते दिखाई दे रहे है। वैसे बॉलीवुड से ज्यादा टीवी स्टार्स ने अपनी गुपचुप शादी से फैंस के साथ साथ दर्शकों को शॉक किया है। इनमे शामिल कीथ – रोशेल, सुरवीन चावला – अक्षय , इशिता दत्ता – वत्सल शेठ, कृष्ण अभिषेक – कश्मीरा शाह, गौरव चौपा, जैसे कई जाने पहचाने स्टार्स है। अब इन में एक और नाम भी जुड़ चुका है। और वो है शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना का।

 

 

हालाँकि इस खबर को सुनते ही आप जरूर चौंक गए होंगे। जी हां, टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ फेम एक्टर शक्ति अरोड़ा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नेहा सक्सेना से शादी कर ली है। ख़बरों के मुताबिक, दोनों की ये गुपचुप शादी 6 अप्रैल को मुंबई में हुई। इनकी शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसने है जगह पर तेहेलका मचा दिया। जिसके बाद से शक्ति और नेहा के शादी की खबर की पुष्टि हुई।

 

 

बता दे कि, 5 जून 2014 को शक्ति और नेहा इस लव बर्ड ने सगाई कर ली। जबकि यह दोनों सगाई से २ साल पहले से रिलेशनशिप में थे। तभी से अक्सर इनके शादी करने की खबरें सुर्खियों में रहती थी। आखिरकार टीवी की ये क्यूट जोड़ी ने शादी कर ली और हमेशा के लिए एक हो गए। वही खबरे यह भी थी कि, साल २०१६ के नवंबर में शक्ति और नेहा शादी के बंधन में बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन उस साल हुए नोटबंदी के चलते इनकी शादी टाल दी गयी। वैसे आए दिन इनके रिलेशनशिप को लेकर खबरे आती रहती थी ऐसी दौरान शक्ति और नेहा के ब्रेकअप होने की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया था।

 

 

खैर, इन सबके बावजूद नेहा ने अपनी शादी को लेकर मीडिया में कन्फर्म किया है। वैसे शक्ति अरोरा और नेहा सक्सेना टीवी इंडस्ट्री में काफी जाना माना चेहरा है। कई सारे टीवी शो में काम करने के बाद दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग बन चुकी है।
खैर, शक्ति और नेहा ने तो चुपकेसे शादी कर ली, वही यह दोनों अपने हनीमून के लिए नॉर्वे जाने की संभावना है। अब इनकी शादी से हमे शॉक लगा है, अब आप भी दीजिए अपना रिएक्शन, नीचे कमैंट्स करिए।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.