MET Gala 2018 After-Party दीपिका पादुकोण ने पहनी पुरानी ड्रेस, प्रियंका चोपड़ा ने लूटी महफ़ील

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में मिले जहाँ पर उनका लुक कुछ ऐसा था

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में मिले जहाँ पर उनका लुक कुछ ऐसा था

हाल में ही मेट गाला के रेड कार्पेट का आयोजन किया गया था| इसके बाद आफ्टर पार्टी में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का लुक देखने को मिला| एक तरफ जहाँ प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से तारीफें बटोरी वहीँ दीपिका पादुकोण ने ड्रेस रिपीट की जो लोगों को पसंद नहीं आई|

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने बेरी लिप कलर लगाये हुए था साथ ही साथ उन्होंने अपने ऑउटफिट के साथ ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया| प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर ये तसवीरें शेयर की|

वहीँ दीपिका पादुकोण ने ब्लैक लेगिंस के साथ Sandro Paris jacket पहने हुए था| गौरतलब है कि इस साल जनवरी में हुई शाहरुख खान के घर पार्टी में भी दीपिका यही जैकेट पहनकर नज़र आयीं थी|

आपको बता दें मेट गाला के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा पहना जिसकी वजह से वो सुर्ख़ियों में आ गयी| प्रियंका चोपड़ा ने इस शाम को वेलवेट गाउन के साथ हाथ से बनी हुई गोल्डन हुड भी थी। जिसे अमेरिकन डिजायनर Ralph Lauren ने डिजायन किया था। प्रियंका की ये ड्रेस Jesus से प्रेरित है। इस ड्रेस में क्राउन और क्रॉसेस लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि मेट गाला की थीम Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination थी। जिसके लिए प्रियंका ने अमेरिकी डिजायनर को चुना। इस कस्मट गाउन को बनाने में करीब 250 घंटे लगे हैं। खुद डिजाइनर Ralph Lauren ने इस बारे में जानकारी दी है | इसके ऊपर जो जरियां दिखाई दे रही हैं उन्हें Swarovski crystals और गोल्ड के मोतियों से बनाया गया है।

वहीँ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोमवार को न्यूयॉर्क के सबसे बड़े पार्टी यानी मेट गाला 2018 में नज़र आईं| इस इवेंट के लिए दीपिका पादुकोण ने रेड कलर का गाउन पहना था| ये पहली नहीं है बल्कि इसके पहले मेट गाला में दीपिका पादुकोण शिरकत कर चुकी है| दीपिका पादुकोण ‘XXX: Return Of Xander Cage’ नाम की हॉलीवुड फिल्म से से हॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी है जिसके बाद से उन्हें मेट गाला 2017 में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला था| पिछले साल दीपिका को उनके लुक्स के लिए उन्हें काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला था और इस साल भी उनके लुक ने हमें निराश ही किया है|

दीपिका पादुकोण ने इस बार मेट गाला में रेड कलर के हाइ स्लिट गाउन में नज़र आयीं| उनकी ये ड्रेस एक साइड से ऑफ शोल्डर थी और इसके साथ ही साथ एक साइड बड़ा डिज़ाइन किया गया था| दीपिका के इस गाउन को प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है| वहीं उनके हेयर स्टाइलिस्ट हैरी जोश ने उनके बालो को स्लिक लुक दिया था|

इन दोनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में से किसका लुक आपको लगा सबसे शानदार? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।