Met Gala 2018- दीपिका पादुकोण के लुक ने किया निराश, देखिये क्या पहना

दीपिका पादुकोण नहीं चला पायीं अपना जादू, मेट गाला में पहनी ऐसी ड्रेस

दीपिका पादुकोण नहीं चला पायीं अपना जादू, मेट गाला में पहनी ऐसी ड्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोमवार को न्यूयॉर्क के सबसे बड़े पार्टी यानी मेट गाला 2018 में नज़र आईं| इस इवेंट के लिए दीपिका पादुकोण ने रेड कलर का गाउन पहना था| ये पहली नहीं है बल्कि इसके पहले मेट गाला में दीपिका पादुकोण शिरकत कर चुकी है| दीपिका पादुकोण ‘XXX: Return Of Xander Cage’ नाम की हॉलीवुड फिल्म से से हॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी है जिसके बाद से उन्हें मेट गाला 2017 में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला था| पिछले साल दीपिका को उनके लुक्स के लिए उन्हें काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला था और इस साल भी उनके लुक ने हमें निराश ही किया है|

दीपिका पादुकोण ने इस बार मेट गाला में रेड कलर के हाइ स्लिट गाउन में नज़र आयीं| उनकी ये ड्रेस एक साइड से ऑफ शोल्डर थी और इसके साथ ही साथ एक साइड बड़ा डिज़ाइन किया गया था| दीपिका के इस गाउन को प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है| वहीं उनके हेयर स्टाइलिस्ट हैरी जोश ने उनके बालो को स्लिक लुक दिया था|

कुछ भी नया नहीं है

दीपिका पादुकोण का फैशन हमें थोडा निराश कर रहा है| दीपिका ने ये ऑउटफिट किसी अवार्ड फंक्शन के लिए पहनी होती तो इसकी बात ही कुछ और होती लेकिन उन्होंने मेट गाला जैसे एक्सपेरिमेंटल प्लेटफार्म पर सेम लुक ही अपनाया| दीपिका ने बहुत से मौकों पर थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी है वहीँ उनका हेयर और मेकअप भी कुछ नया नहीं है|

दीपिका पादुकोण कहीं न कहीं अपने लुक को दोहराती हुई नज़र नहीं आ रही है|

गौरतलब है कि पिछले साल दीपिका ने मेट गाला के लिए बहुत ही सिंपल सी ड्रेस पहनी थी| जिसकी वजह से अपनी ड्रेस को लेकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था| वहीं इस बार भी दीपिका का अंदाज़ सभी को पसंद नहीं आया| वैसे आपको कैसी लगी दीपिका की ड्रेस? नीचे कमेंट्स में बताइए|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।