Met Gala 2018: प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण, किसका लुक है बेस्ट?

मेट गाला 2018 में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का लुक है ऐसा, आप ही चुनिए कौन है बेस्ट?

मेट गाला 2018 में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का लुक है ऐसा, आप ही चुनिए कौन है बेस्ट?

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने ही मेट गाला 2018 में शिरकत की| आपको बता दें दोनों ही एक्ट्रेसेस दूसरी बार इस पार्टी में नज़र आयीं हैं जहाँ पर हॉलीवुड की सबसे बड़ी हस्तियाँ भी शामिल रहती है| आइये देखते हैं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने क्या पहना|

प्रियंका चोपड़ा

 

प्रियंका चोपड़ा इस साल फिर मेट गाला में अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा कल रात यहां रेड कार्पेट पर इस अवतार में नज़र आईं। प्रियंका चोपड़ा ने इस शाम को वेलवेट गाउन के साथ हाथ से बनी हुई गोल्डन हुड भी थी। जिसे अमेरिकन डिजायनर Ralph Lauren ने डिजायन किया था। प्रियंका की ये ड्रेस Jesus से प्रेरित है। इस ड्रेस में क्राउन और क्रॉसेस लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि मेट गाला की थीम Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination थी। जिसके लिए प्रियंका ने अमेरिकी डिजायनर को चुना। इस कस्मट गाउन को बनाने में करीब 250 घंटे लगे हैं। खुद डिजाइनर Ralph Lauren ने इस बारे में जानकारी दी है | इसके ऊपर जो जरियां दिखाई दे रही हैं उन्हें Swarovski crystals और गोल्ड के मोतियों से बनाया गया है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोमवार को न्यूयॉर्क के सबसे बड़े पार्टी यानी मेट गाला 2018 में नज़र आईं| इस इवेंट के लिए दीपिका पादुकोण ने रेड कलर का गाउन पहना था| ये पहली नहीं है बल्कि इसके पहले मेट गाला में दीपिका पादुकोण शिरकत कर चुकी है| दीपिका पादुकोण ‘XXX: Return Of Xander Cage’ नाम की हॉलीवुड फिल्म से से हॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी है जिसके बाद से उन्हें मेट गाला 2017 में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला था| पिछले साल दीपिका को उनके लुक्स के लिए उन्हें काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला था और इस साल भी उनके लुक ने हमें निराश ही किया है|

दीपिका पादुकोण ने इस बार मेट गाला में रेड कलर के हाइ स्लिट गाउन में नज़र आयीं| उनकी ये ड्रेस एक साइड से ऑफ शोल्डर थी और इसके साथ ही साथ एक साइड बड़ा डिज़ाइन किया गया था| दीपिका के इस गाउन को प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है| वहीं उनके हेयर स्टाइलिस्ट हैरी जोश ने उनके बालो को स्लिक लुक दिया था|

इन दोनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में से किसका लुक आपको लगा सबसे शानदार? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।