Met Gala 2019: फैशन के सबसे बड़े फंक्शन में एंट्री के लिए खर्च होते हैं इतने रुपये, जानकर उड़ जाएंगे होश

मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में शिरकत करने वाले हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। क्या आप जानते हैं कि इस इवेंट में एंट्री के लिए भारी-भरकम रकम खर्च करनी होती है।

'मेट गाला 2019' में एक साथ दिखे फिल्मी दुनिया के सितारे। (फोटो- इंस्टाग्राम)

हॉलीवुड, बॉलीवुड, संगीत, मनोरंजन और फैशन से जुड़ी तमाम हस्तियों को साल में एक बार होने वाले ‘मेट गाला’ इवेंट का बेसब्री से इंतजार होता है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात न्यूयॉर्क के ‘मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट’ में ‘मेट गाला 2019’ (Met Gala 2019) का आयोजन किया गया था। हर साल यह कार्यक्रम थीम पर आधारित होता है। इस साल की थीम ‘नोट्स ऑन फैशन’ भी बेहद मजेदार थी।

‘मेट गाला 2019’ में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। प्रियंका की ड्रेस और उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं इवेंट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर ईशा अंबानी सहित कई भारतीय हस्तियों ने शिरकत की थी। क्या आप जानते हैं कि इस इवेंट में एंट्री पाने के लिए हर सेलिब्रिटी को कितनी रकम खर्च करनी होती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 73 साल पहले शुरू हुए मेट गाला इवेंट में उस समय एंट्री के लिए 50 अमेरिकी डॉलर (करीब साढ़े 3 हजार रुपये) खर्च होते थे। आज के समय में इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हर सेलिब्रिटी को 30 हजार डॉलर (करीब 21 लाख रुपये) खर्च करने होते हैं। अगर वहां पर मौजूद हर टेबल का हिसाब लगाया जाए तो एक टेबल की कॉस्ट 275,000 डॉलर पड़ती है यानी करीब 2 करोड़ रुपये और यह सिर्फ एंट्री का खर्च है।

सेलिब्रिटीज़ के डिजाइनर आउटफिट्स, ज्वैलरी व अन्य एसेसरीज का खर्च अगर इसमें जोड़ा जाए तो इस इवेंट में जाना हर किसी के बस की बात तो हरगिज नहीं है। बताते चलें कि मेट गाला (Met Gala 2019 Photos) इस इवेंट के जरिए फंड जुटाता है। साल 2017 में इस इवेंट से 12 मिलियन डॉलर (करीब 83 करोड़ रुपये) की राशि जुटाई गई थी। इस रकम का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी में खर्च किया जाता है।

‘मेट गाला 2019’ में कातिलाना अंदाज में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण

‘मेट गाला 2019’ में प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण में से किसका लुक था बेस्ट, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।