MET GALA 2019: नोट्स ऑन फैशन की थीम पर दिखा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अभी तक का सबसे हॉट लुक

प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra ) और निक जोनस (nick jonas) ने एक साथ मेट गाला 2019 (met gala 2019) के पिंक कारपेट पर वॉक किया। प्रियंका ने इस अवसर के लिए एक भव्य डीऑर गाउन पहना हुआ था जो पति निक जोनस के वाइट कलर के सूट के साथ मैच कर रहा था।

मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए (फोटो गेट्टी इमेजेस)

सा2017 में इसी मेट गाला से शुरू हुई प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) और निक जोनस (nick jonas) की प्रेम कहानी को मानों तो एक बार फिर दम मिल गया है। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में आयोजित मेट गाला 2019 (met gala)  में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पति पत्नी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे हुए थे। मेट गाला के इस पिंक कारपेट पर कल रात की थीम नोट्स ऑन फैशन, रखी गई थी। जिसमें प्रियंका और निक के अंदाज़ को देखकर सभी दंग रह गए।

मेट गाला में इस पिंक कारपेट पर प्रियंका ने लाइनर रंग के साथ डीऑर गाउन को कैरी किया था। जो पति निक जोनस के वाइट सूट से पूरी तरह मैच कर रहा था। दंपति (प्रियंका-निक) ने सिर को अपनी चांदी की अलंकृत (क्राऊन) पहनावा से डिज़ाइन किया था।

आपको बताते हैं कैसा था प्रियंका चोपड़ा का लुक…

मेट गाला 2019 प्रियंका ने Dior के कलेक्शन से लाइनर रंग के गाउन को पहना हुआ था। प्रियंका ने इस इंटरनेशनल इवेंट के लिए एक हाउट कॉउचर वन पीस का चयन किया था। जिस पर उन्होंने पिंजरे के एक टिस क्रॉस वाले कांटेदार हेडगियर क्राऊन को अपने लुक में शामिल किया था। सिल्वर-फ्रॉस्टेड ब्रॉज़ और डार्क प्लम पिंक आईशैडो और वाइट एंड लाइट पिंक लैशेज़ के साथ होठों पर डार्क एंगेलिक वाइब पिंक लिपस्टिक के साथ प्रियंका ने अपने बालों को जंगली कर्ल से इस लुक को पूरा किया है। उन्होंने ड्रेस से मैच करते हुए सिल्वर पंप और पर्पल ड्रॉप इयररिंग्स और मल्टी लेयर्ड पेंडेंट से अपने मेट गाला 2019 के लुक एक्सेस किया है।

 यहां देखिए प्रियंका का कम्पलीट लुक…

वहीं निक जोनास की बात करें तो, उन्होंने भी अपनी पत्नी (प्रियंका) के साथ सफेद बेजल वाली शर्ट और डायर कोट के साथ सफेद सिल्वर पैंट और वन साइडेड दुप्पटा लिये हुए साथ ही पैरों में चांदी पॉलिश से जड़े जूते के साथ निक ने प्रियंका के साथ अपने इस लुक को बखूबी मैच किया था।

यहां देखिए प्रियंका-निक का कम्पलीट लुक…

दोनों ने 2017 के मुकाबले में अपने इस लुक से एक- दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए एक बेहतर, स्टाइलिश और लुभावनी उपस्थिति में सभी का ध्यान अपनी और खींचने में कामयाब रहे। मेट गाला 2017 में दोनों सार्वजानिक एक साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तो वहीं 2019 में पति-पत्नी के रूप में पहुंचे प्रियंका और निक ने  फैशन की एक नई डेफिनेशन सेट कर दी।

ये भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस अंदाज में दी प्रिंस हैरी-मेगन मार्कल को बेटा होने पर बधाई

 

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।