Met Gala 2019: प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड लुक ने ढाया कहर, तो दीपिका पादुकोण ने किया बोर

मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ड्रेस की डिटेल जानें यहां, देखिये किसका लुक है झक्कास और किसका लुक है बकवास?

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण (Getty Images)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बार मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) के पिंक कारपेट पर अपने स्टनिंग लुक में वॉक करती हुई दिखीं| अब ये इवेंट तो हॉलीवुड का था लेकिन जब बॉलीवुड की ये दो टॉप एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर हों तो इसपर बात करना तो बनता ही है| यहां हम आपको बताएँगे प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone & Priyanka Chopra Dress) की ड्रेस की डिटेल और आप हमें बताइये कि किसका लुक है झक्कास और किसका लुक है बकवास|

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Look) का लुक जब सामने आया तो किसी को बिलीव नहीं हुआ कि वो इस अवतार में हैं| फैंस को प्रियंका के लुक का बेसब्री से इंतज़ार था| प्रियंका पिछले 2 सालों से मेट गाला में अपने लुक्स की वजह से पूरी दुनिया की ख़बरों में बनी हुई हैं| प्रियंका चोपड़ा इस बार पिंक कारपेट में बहुत ही ड्रमैटिक और हटकर नज़र आईं। प्रियंका ने इस बार के मेट गाला के लिए Dior के कलेक्शन से सॉफ्ट पेस्टल कलर का गाउन पहना। इस गाउन में थाई-हाई स्लिट बनी हुई थी इसके अलावा क्रिस्टलाइज़ स्टाकिंगस, फेदर्ड केप के साथ उनकी ड्रेस शानदार लग रही थी|

शैंडलियर ड्राप डायमंड एयरिंग्स, सिल्वर हैंडकफ्स, मैचिंग शूज़ के साथ बालों में क्राउन पहने हुए थी| इतना ही नहीं लेयर्ड सिल्वर नेकपीस ने उनका लुक कम्प्लीट किया था| बालों को उन्होंने ड्रामेटिक टर्न देने के लिए मेसी कर्ल में स्टाइल किया था|

अब बारी है प्रियंका (Priyanka Chopra Makeup) के मेकअप की तो उन्होंने मरुँन लिपस्टिक, मैचिंग आयशैडो, लम्बे लैशेष, सिल्वर आइलाइनर, सिल्वर बिंदी के साथ पिंक स्मिरी आइज के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया था| वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने व्हाइट कलर के पैट शर्ट के साथ हाथों में व्हाइट कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ था जो देखने में राजशाही लग रहा था।

हमें प्रियंका का ये लुक पसंद आया है क्योंकि मेट गाला के थीम को ये अच्छे से रिप्रेसेंट करता है लेकिन उनकी हेयर स्टाइलिंग ऑउटफिट के साथ मैच नहीं हो रही थी| अगर हेयरस्टाइल थोड़ी डिफरेंट होती तो प्रियंका हर बार भी परफेक्ट लुक में होती|

बात करें दीप‍िका पादुकोण (Deepika Padukone Gown) के पिंक कारपेट पर कस्टम मेड प‍िंक गाउन में नजर आईं| दीप‍िका के इस खास गाउन को ड‍िजाइनजर ज़ैक पोज़न ने बनाया है| दीपिका पादुकोण मटैलिक पिंक कलर की जैक पोज़न में एक ह्यूमन बार्बी डॉल लग रही थी| इस ड्रेस में स्वीटहार्ट नेकलाइन बनी हुई थी| ये एक बॉलरूम गाउन थी जिसपर एसेमेट्रिकल लेयर्स थे जिसपर सिल्वर इम्बैलिशमेंट्स बने हुए थे|

दीपिका (Deepika Padukone Dress) की ड्रेस के साथ बालों पर भी आपका ध्यान जाएगा क्योंकि ये बहुत ही बड़े हाई पोनी टेल के साथ स्टाइल किया गया था| पिंक और सिल्वर कलर के हेयर बैंड में क्रिस्टल्स और डायमंड्स लगे हुए थे| दीपिका ने इसी से मैचिंग एयरिंग्स पहने हुए थे| सिल्वर हैंडकफ के साथ उन्होंने अपना ये लुक कम्प्लीट किया था|

 

दीपिका के मेकअप की बात करें तो उन्होंने बरगंडी लिपस्टिक लगाई थी| डार्क पर्पल मटैलिक आयशैडो को रेट्रो कैट आय स्टाइल में लगाया था| दीपिका के फेस को अच्छे से कोंटर किया गया था| बहुत सारा हाईलाइटर लगाकर उन्होंने अपना मेकअप कम्प्लीट किया था|

पिछली बार की तरह इस बार भी पिंक कार्पेट पर दीपिका ने सेफ प्ले किया| दिए हुए थीम के साथ वो और बेहतरीन लुक कैरी कर सकती थी|

यहां देखिये ये वीडियो-

तो ये थी हमारी वर्डिक्ट..आपको दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा में से किसका लुक बेस्ट लगा है? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।