90 साल का हुआ मिकी माउस, जानिए इस फेवरेट कार्टून कैरेक्टर की 10 दिलचस्प बातें

फिल्म मिकी क्रिसमस कैरोल में पहली बार मिकी माउस बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिया...

90 के दशक के कार्टून की जब भी हम बात करते है तो हमारे सामने सबसे पहला जो कार्टून कैरेक्टर उभर कर आता है वो है मिकी माउस। मिकी माउस ने 1928 में 90 साल पहले 18 नवंबर को लोगों के सामने पहली बार अपनी झलक दिखाई थी। डिज्नी आज के कार्टून कैरेक्टर से कहीं ज्यादा लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में सक्षम हुआ है। आज भी कभी टीवी पर मिकी माउस आ जाए तो छोटे से लेकर बड़े व्यक्ति उसे देखने के लिए बैठ जाते है।

डिज्नी स्टार वार्स और मार्वल सिनेमाई यूनिवर्स जैसे फ्रेंचाइजी का मालिक है। लेकिन मिकी माउस अभी भी इसका प्रतीक बना हुआ है और कंपनी को अक्सर अनौपचारिक रूप से हाउस ऑफ माउस के रूप में जाना जाता है। मिकी माउस का कार्टून कैरेक्टर है ही काफी मजेदार उसके बड़े- बड़े कान और प्यारी से स्माइल काफी क्यूट और अच्छी लगती है। बच्चों के बीच लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर मिकी माउस अब 90 साल का हो गया है।

अपने फेवरेट कार्टून कैरेक्टर से जुड़ी जानिए कुछ दिलचस्प बातें…

– वॉल्ट डिज़्नी ने पहले उन्हें मोर्टिमर नाम दिया, लेकिन इसके बाद अपनी पत्नी लिलियन के कहने पर उसका नाम मिकी रखा दिया।

– उसका पूरा नाम माइकल थिओडोर माउस था।

-मिकी माउस को एक साइलेंट कैरेक्टर के रूप में बनाया गया था क्योंकि उस समय साइलेंट फिल्मों का दौर था।

– मिकी माउस पहला ऐसा कार्टून कैरेक्टर था जिसे हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार मिला था।

-मिकी माउस पहली बार 1940 के वॉल्ट डिज़्नी प्रोडक्शन फंतासिया में एक फीचर फिल्म में दिखाई दिया।

-1983 की फिल्म मिकी क्रिसमस कैरोल में पहली बार मिकी माउस बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिया।

-मिकी सफेद दस्ताने इसलिए पहनता है ताकि हम उसके हाथों को उसके शरीर के बाकी हिस्सों से अलग कर सकें।

-मिकी माउस को 10 बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है, और एक बार मिकी वो जीत भी चुका है।

-मिकी माउस और उनकी प्रमुख महिला मिनी माउस का निजी जीवन में विवाह हुआ है, हालांकि यह कभी स्पष्ट रूप से स्वीकार नहीं किया गया था।

– मिकी माउस ने जो पहला शब्द बोला था वो था हॉट डोग।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।