Ex-कपल रणबीर कपूर -दीपिका पादुकोण ने किया हाथों में हाथ डालकर रैंप वॉक, फैंस हुए दीवाना

फैशन रैंप पर EX-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ कुछ ऐसी दिखीं दीपिका पादुकोण

फैशन रैंप पर EX-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ कुछ ऐसी दिखीं दीपिका पादुकोण

एक्स कपल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर से साथ नजर आए हैं | बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा आयोजित फैशन शो के शो स्टॉपर कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर थे। जी हां, एक्स कपल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने मिजवान फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। दोनों हाथों में हाथ डाले रैंप पर वॉक करते नजर आए। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत नजर आए । भले ही रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हो गया है लेकिन आज भी इनके बीच काफी अच्छा बॉन्ड है। ऐसे में इस कैटवाक के दौरान की तस्वीरें सामनें आई हैं, जो फैंस को जमकर भा रही हैं। पहले ये कार्यक्रम 9 अप्रैल को होने वाला था। लेकिन रणबीर और दीपिका के बीमार होने की वजह से इस इवेंट को 19 अप्रैल तक टाल दिया गया था।
दीपिका और रणबीर खास दोस्त हैं और कई साल पहले इनको लेकर खबरें थीं कि ये रिलेशनशिप में हैं। लेकिन बाद में खबर आई कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। दीपिका ने व्हाइट कलर की डिजाइनर ड्रेस कैरी की थी दीपिका ने ग्लिटरी गाउन पहना था। कम मेकअप लुक में उन्होंने बस स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने थे और पोनीटेल बनाया था वहीं रणबीर ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बीनेशन वाले ड्रेसअप में नजर आए।
आपको बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें आ रही हैं लेकिन दोनों ने बार बार इस तरह की खबरों को गलत बताया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक लम्बे अरसे से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। हालाँकि उन्होंने कभी भी सार्वजनिक जीवन में इसकी आधिकारिक और पर पुष्टि नहीं की है। आपको बता दें कि रणबीर-दीपिका ने ब्रेकअप के बाद ये जवानी है दीवानी और तमाशा फिल्मों में साथ काम किया है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.