रणवीर सिंह को छोड़ अपने एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ जलवे बिखेरेंगी दीपिका पादुकोण

रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण उतरेंगी रैंप वाक पर

रणबीर कपूर ने कहा दीपिका पादुकोण है उनसे बड़ी स्टार

कुछ साल पहले बी टाउन के हॉट कपल के रूप में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण शामिल थे। जबकि यह दोनों अब अलग हो चुके है।देखा जाए तो दोनों की जोड़ी ऑफ स्क्रीन तो ज्यादा नही चल पाई लेकिन ऑन स्क्रीन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दीपिका और रणबीर के फैंस के लिए खुशखबरी है तीन साल बाद दोनों के एक साथ नजर आने वाले है। जी हां, रणवीर सिंह से शादी की खबरों के बीच दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ काम करने को तैयार हो गई हैं। 9 अप्रैल को होने वाले मिजवान फैशन वीक में दोनों मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में नजर आने वाले है।

बता दें कि रणबीर और दीपिका इस फैशन शो के लिए काफी तैयारियां कर रहे है। ब्रकेअप करने के बाद रणबीर और दीपिका एक अच्छे दोस्त है। दोनों को एक दूसरे से काम करने में कोई परेशानी नहीं है। दीपिका पादुकोण रणबीर बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दीपिका ने रणबीर के नाम के टैटू तक बनवा रखा है। बी टाउन का ये कपल पहले कभी रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दीपिका रणवीर सिंह को डेट कर रही है जल्द ही दोनों शादी करने वाले है।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर दी है। मनीष मल्होत्रा ने दीपिका और रणबीर की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए बताया कि ये दोनों स्टार्स मेजवां फैशन शो में साथ रैंप वॉक करेंगे।

 

हर साल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बढ़ चढ़कर इस फैशन शो में हिस्सा लेते हैं। पिछले साल अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान ने साथ रैंप वॉक किया था। इससे पहले अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिल कपूर और जावेद अख्तर अपनी-अपनी बेटियों के साथ इस शो में हिस्सा ले चुके हैं। इस साल इस फंडरेजर शो का आयोजन 9 अप्रैल को होगा।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.