Mika Singh Birthday: मीका सिंह के पास है करोड़ों की संपत्ति! अब मीका कर रहे हैं ‘दुल्हन की तलाश’

मीका सिंह के बारे में एक चीज है जो सबसे ज्यादा देखने को मिलती है कि वो लग्जूरियस लाइफ को फ्लॉन्ट करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। मीका के पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन हैं। इनमें 80 लाख की हमर भी शामिल है।

मीका सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

Mika Singh Birthday: बॉलीवुड फेमस सिंगर, रैपर मीका सिंह (Mika Singh) आज 10 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिंगर कई सोलो एल्बम रिलीज कर चुके हैं और कई रियलिटी शो में अक्सर शिरकत करते नजर आते हैं। मीका सिंह ने अपनी मेहनत की बदौलत काफी संपत्ति भी बनाई है। आइये जानते हैं मीका सिंह की नेट वर्थ के बारे में!

मीका सिंह की नेट वर्थ (Mika Singh Net Worth):

मीका सिंह (Mika Singh) के बारे में एक चीज है जो सबसे ज्यादा देखने को मिलती है कि वो लग्जूरियस लाइफ को फ्लॉन्ट करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। मीका के पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन हैं। इनमें 80 लाख की हमर भी शामिल है। मीका की रॉयल लाइफस्टाइल देखकर किसी को भी 440 वोल्ट का झटका लग सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में मीका की नेट वर्थ 15 मिलियन डॉलर बताई गई यानी 115 करोड़ रूपये।

मीका सिंह (Mika Singh) महीने में करीब 32 लाख रुपए कमाते हैं। वहीं साल भर में उनकी इनकम 4 करोड़ रुपए के आस पास रहती है। इसके साथ ही मीका सिंह के पास मुंबई के अँधेरी में एक आलिशान घर भी है। मीका को महंगी और रॉयल गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास Porsche Panamera, Hummer, Lamborgini, Ford, Mercedes जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं। इनमें से कुछ कार करोड़ों की हैं।

मीका (Mika Singh) देश के अलावा विदेशों में भी स्टेज शो करते रहते हैं. अपने गाने की बदौलत मीका ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मीका अपने एक गाने के लिए करीब 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं। मीका ने बॉलीवुड को कई शानदार गाने दिए हैं। ‘मौजा ही मौजा’, ‘धन्नो’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। मीका सिंह के भाई दलेर मेहंदी हैं जो जाने माने सिंगर हैं।

बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब मीका सिंह (Mika Singh) को एक जीवनसाथी की तलाश है। ‘मीका दी वोटी’ (Mika Di Vohti) शो के माध्यम से मीका अपनी इस तलाश को खत्म करने वाले हैं। एक इंटरव्यू में सिंगर ने कहा था कि इस शो के जरिए अपना प्यार और लाइफ पार्टनर ढूंढने वाले हैं। सिंगर का कहना है कि जब तक प्यार नहीं होगा तब तक शादी नहीं होगी। मैं शो के खत्म होने तक अपना प्यार तलाश लूंगा और फिर उसके बाद शादी कर लूंगा।

शॉर्ट फ्रॉक ड्रेस में Disha Parmar का दिखा सेक्सी फिगर, तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.